{"_id":"62fbee64b7589d7fcc6f2499","slug":"aligarh-police-personnel-who-went-to-settle-the-dispute-of-two-parties-assaulted-aligarh-news-ali2982696103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दो पक्षों का विवाद निपटाने गए पुलिस कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दो पक्षों का विवाद निपटाने गए पुलिस कर्मियों से मारपीट
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब नौ बजे कस्बे में दो पक्षों के बीच किराएदारी के विवाद पर हुए झगड़े का निपटारा कराने पहुंचे दरोगा और सिपाहियों के साथ पूर्व प्रधान समेत कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें दरोगा व एक सिपाही की वर्दी फट गई। इसके बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस व पीएसी को बुला लिया गया। एसडीएम गभाना समेत देर रात एसएसपी कलानिधि नैथानी भी चंडौस पहुंच गए। मुख्य आरोपी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़कर दूसरे थाने में भेज दिया है। देर रात तक कस्बे में पुलिस व पीएसी गश्त करती रही।
कस्बे में पूर्व प्रधान यासीन खां बबलू से उनके सामने ही रहने वाले गोपाल गुप्ता ने एक दुकान कई वर्ष पहले खरीदी थी। बीस दिन पहले गोपाल गुप्ता दुकान पर वह छज्जे की पटाई करा रहे थे, जिस पर पूर्व प्रधान से उनका कुछ विवाद हुआ था। यह विवाद सुलगता रहा। पूर्व प्रधान पक्ष का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे गोपाल गुप्ता के परिवार की ओर से किसी ने उनके दरवाजे पर थूका। इसी बात पर पूर्व प्रधान पक्ष ने गोपाल व उनके परिवार वालों से मारपीट कर दी।
इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो हलका इंचार्ज नवीन कुमार समेत कुछ सिपाही मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि पुलिस कर्मी पूर्व प्रधान यासीन खां को पकड़कर पुलिस जीप में बिठाने लगे। इस पर पूर्व प्रधान पक्ष ने दरोगा व सिपाहियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल यह सूचना कोतवाली में दी।
विज्ञापन
इस पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान समेत कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर दो समुदायों के बीच का मामला होने से कस्बे में तनाव की स्थित है। गोपाल पक्ष पुलिस से मारपीट करने के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा था। पूर्व प्रधान के खिलाफ तीन लोगों ने अलग-अलग तहरीर थाने में दी है।
चंडौस कस्बे में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। झगड़ा करने वालों को पकड़ने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कस्बे में पूरी तरह से शांति है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी।