फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh police get calls giving name and details of violent protestors against CAA

अलीगढ़ पुलिस के पास आए कॉल, 36 में से 16 पत्थरबाजों के मिले नाम-पते

Tue, 24 Dec 2019 11:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Dec 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh police get calls giving name and details of violent protestors against CAA
चौराहे पर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में 20 दिसंबर शुक्रवार को अलीगढ़ के शाहजमाल व चरखवालान चौराहे पर पुलिस पर पथराव करने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस प्रकरण में 36 युवाओं के फोटो सार्वजनिक किए गए थे। इनमें से 16 के नाम-पते पुलिस के पास आ गए हैं। 

विज्ञापन


ये सभी फिलहाल अपने-अपने घरों से फरार हैं। अब इनकी तलाश में इनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। इनके नाम 10 और युवाओं को पुलिस ने पहचान लिया है। इनके नाम पते भी सोमवार की रात तक स्पष्ट हो जाएंगे। पुलिस की एसओजी, सर्विंलांस टीम और अलग-अलग पुलिस पार्टियां इनकी धरपकड़ में दिन रात जुटी है। 
विज्ञापन


सवाल ये है कि जब प्रशासन ने आधार कार्ड बनवा कर लोगों के दस्तावेज बनवाने का काम शुरू करा दिया है, ऐसे में जो युवा नागरिकता को लेकर परेशान होकर पत्थरबाजी कर रहे हैं वही अब फरार हैं। खास बात है कि इन सभी 16 नामों पर पुलिस बेहद गोपनीयता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फोर्स की तैनाती बरकरार, आज खुले स्कूल

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुरू हुई हाय-तौबा के बाद शहर में अब माहौल लगातार सामान्य हो रहा है। सोमवार को बाजार पूरी तरह खुले। वहीं, फोर्स की तैनाती अभी बरकरार है। एएमयू सर्किल, शाहजमाल, जमालपुर, अब्दुल करीम चौराहा, ऊपरकोट जामा मस्जिद, सराय रहमान में विशेष फोकस रखते हुए फोर्स तैनात कर रखा है। 

वहीं, प्रशासनिक पाबंदी के बाद मंगलवार को पहली बार स्कूल खुले। बता दें कि एएमयू में रविवार रात हुए बवाल के बाद से शहरी क्षेत्र के स्कूल बंद थे। जिनमें आज के लिए जिला प्रशासन ने कोई अवकाश घोषित नहीं किया।

अब चौकी स्तर पर मीटिंगों का दौर शुरू

इधर, शनिवार और रविवार को एसएसपी, एससी सिटी, सीओ और इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों ने मुस्लिम इलाकों में शिविर लगा कर लोगों से संवाद किया। जिससे शहर में शांति बनाए रखने में खासी मदद मिली है। सोमवार को एसएसपी आकाश कुलहरि ने सर्किल वार थानेदार व चौकी प्रभारियों की बैठकें कीं और आगे भी शांति बनाए रखने की ताकीद की है। जिससे शहर में कहीं खलल न पड़े। 

इन्हें निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बैठकें कर लोगों से लगातार संवाद कायम करें। एसएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन आम लोगों के साथ उनके बीच है। कहीं भी किसी को परेशानी है तो उसकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इधर, एसपी क्राइम ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले पुलिस पैंशनरों की बैठक पुलिस कार्यालय में की और शहर में अमन कायम रखने के संबंध में सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed