{"_id":"5f553e6b8ebc3e439d50bcb2","slug":"aligarh-police-found-farmer-who-disappeared-after-selling-land-16-years-ago-city-office-news-ali2431489199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 16 साल पहले जमीन बेचकर गायब हुए किसान को पुलिस ने ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 16 साल पहले जमीन बेचकर गायब हुए किसान को पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन
थाना जवां पुलिस ने 16 साल पहले गायब हुए एक 61 साल के व्यक्ति की तलाश कर ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसकी कहानी एक जमीन की बिक्री से शुरू हुई और आरोपों में मसला अपहरण-हत्या तक जा पहुंचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि 16 साल पहले कासिमपुर का यह व्यक्ति अपनी जमीन बेचकर दिल्ली चला गया। वहां दूसरी शादी कर ली। यह बात उसकी पहली पत्नी व बेटे को पता लग गई। मगर, अपने पिता द्वारा बेची गई जमीन वापसी के लिए उन्होंने एसएसपी कार्यालय से लेकर न्यायालय तक में पैरवी कर अपहरण-हत्या का अंदेशा व्यक्त कर सनसनी मचा दी।
कासिमपुर पावर हाउस, जवां का रहने वाला सरवन सिंह एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचा कि उसके पिता मनवीर सिंह 16 साल से लापता हैं। वह पावर हाउस में विद्युत विभाग में तैनात सुभाष सिंह के घर में नौकरी करते थे। उस वक्त उनकी उम्र 45 साल थी। 14 जून 2004 को सुभाष सिंह पिता को घर से बुलाकार ले गए थे। उसके बाद से उनका सुराग नहीं लगा। पिता के नाम पर दर्ज पुस्तैनी जमीन का बैनामा भी सुभाष सिंह ने करा लिया है। उसे आशंका है कि पिता मनवीर सिंह की सुभाष ने जमीन हड़पने के बाद हत्या कर दी है या कहीं गायब कर दिया है। एसएसपी मुनिराज जी ने जांच एसओ जवां अभय शर्मा को सौंप दी। अभय शर्मा ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई।
एसओ जवां के मुताबिक, मनवीर अपनी पुस्तैनी जमीन को 40 हजार रुपये में सुभाष को बेच गया था। इसके बाद वह दिल्ली के शाहदरा में काम करने वाले अपने गांव के एक व्यक्ति के पास पहुंचा। वहां नौकरी करने लगा। दूसरी शादी कर ली। तीन साल बाद मनवीर गांव के जिस व्यक्ति के साथ दिल्ली में रहता था। गांव आकर उसने परिवार वालों को पूरा वाकया बता दिया। सच्चाई पता लगने पर मनवीर के पास उसका बेटा सरवन व दामाद पहुंचे। वापस लाने की कोशिश की। इस पर सरवन ने पुस्तैनी जमीन को वापस पाने की योजना बना डाली। वह बैनामे को फर्जी बताते हुए अदालत पहुंचा। अब उस पर फैसला आने को है। फैसले से पहले फिर से पिता के अपहरण, हत्या के आरोप की कहानी पुलिस के सामने रख दी है। एसओ के अनुसार साक्ष्य जुटा लिए हैं, जिसमें मनवीर दिल्ली में है। मनवीर के साथ काम करने वाले व्यक्ति से भी बातचीत हुई है। अब मामले में एसएसपी कार्यालय पूरी रिपोर्ट भेजी जा रही है।