{"_id":"5ee929b88ebc3e42ca7a5076","slug":"aligarh-police-engaged-in-searching-bride-city-office-news-ali2363178156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दो निकाह करने वाली दुल्हन की बरामदगी में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दो निकाह करने वाली दुल्हन की बरामदगी में जुटी पुलिस
विज्ञापन
दो निकाह करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस दुल्हन की बरामदगी में जुट गई है।
अमर उजाला में 16 जून के अंक में बीवी को तलाक देकर दूसरी से किया निकाह... चार दिन के अंदर दूसरी बीवी ने किसी और का थाम लिया हाथ शीर्षक से खबर छपी थी, जिसकी शहर में दिनभर चर्चा रही। 12 जून को व्यक्ति का निकाह थाना सासनीगेट क्षेत्र की एक महिला से हुआ था। दूल्हा इस मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस चौकी पर तहरीर दी। चौकी इंचार्ज डॉ. अमित मलिक ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। महिला को बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस निकाह ड्रामा में तीन परिवार उलझकर रह गए हैं। महिला के बयान से ही साबित होगा कि किसके दबाव में उसे समझौता करना पड़ा।
मेहर में लिख दिया जायदाद का हिस्सा
जयपुर के एक तलाकशुदा व्यक्ति ने अपनी दूसरी बीवी को मेहर में अपनी जायदाद का आधा हिस्सा लिख दिया, जिसकी कीमत लाखों में है। महिला अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र की है। इत्तेफाक से वह भी तलाकशुदा है। दोनों की चार साल से जान-पहचान थी। व्यक्ति ने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। 12 जून को दोनों का निकाह हुआ था, लेकिन 15 जून को महिला का दूसरे युवक के साथ निकाह करा दिया गया है।