फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh police cease vehicle

Aligarh News: अलीगढ़ में रंगबाजी पड़ी भारी, थार पर बजा रहे थे हूटर, गाड़ी जब्त,12000 रुपए का चालान

Thu, 17 Sep 2026 09:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh police cease vehicle
थाना सिविल लाइन में जप्त की गई गाड़ी स्रोत पुलिस
अलीगढ़ में रंगबाजी पड़ी भारी, थार पर बजा रहे थे हूटर, गाड़ी जब्त,12000 रुपए का चालान
विज्ञापन


पुलिस ने दिया ऐसा झटका कि उतर गया सारा भौकाल

अलीगढ़ । सड़कों पर रंगबाजी दिखाने का शौक कई बार भारी पड़ जाता है। अलीगढ़ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक महिंद्रा थार रॉक्स का ड्राइवर गाड़ी में हूटर बजाते हुए अपनी धौंस जमा रहा था। लेकिन उसकी यह रील और रईसी पुलिस के रडार पर आ गई और फिर जो हुआ, वह देखने लायक था।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक थार गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नं यू पी 81 डी एक्स 0101) पर अनाधिकृत रूप से वीआईपी सायरन,हूटर बजाते हुए सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और गाड़ी की पहचान कर उसकी कुंडली खंगाल डाली।
विज्ञापन


रंगबाजी दिखाने वाले साहब पर अलीगढ़ पुलिस ने अनाधिकृत हूटर के इस्तेमाल और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर गाड़ी का कुल 12,000 रुपये का ई-चालान काटा गया। सिर्फ चालान पर ही बात खत्म नहीं हुई, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वाहन को सीज भी कर दिया। गाड़ी से उस अवैध हूटर को मौके पर ही उतरवा दिया गया, जिससे उसकी आवाज़ हमेशा के लिए बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सी ओ सर्वम सिंह ने बताया कि सड़कों पर कानून से ऊपर कोई नहीं है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने वाहनों में इस तरह के अवैध हूटर या सायरन भूलकर भी न लगाएं, वरना अगली बार चालान के साथ गाड़ी थाने में खड़ी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed