{"_id":"5e8c3cd08ebc3e78aa2c853b","slug":"aligarh-police-arrests-akhil-bhartiya-hindu-mahasabha-secretary-for-disputed-comment-on-tablighi-jamaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव गिरफ्तार, तब्लीगी जमात पर विवादित बयान देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव गिरफ्तार, तब्लीगी जमात पर विवादित बयान देने का मामला
Tue, 07 Apr 2020 03:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच मंगलवार को अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि पूजा शकुन पांडेय और उनके पति ने कोरोना महामारी फैलाने के लिए तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने तब्लीगी जमातियों को सीधे गोली मारने की बात कही थी। गांधी पार्क इलाके में एक दिन पहले ही पुलिस ने इसे लेकर मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने दो दिन पूर्व बयान जारी करते हुए कहा था कि निजामुद्दीन मरकज से निकल कर देश की विभिन्न राज्यों के अलग-अलग स्थानों में गए तबलीगी जमातियों द्वारा कोरोना महामारी को देश में फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन तब्लीगी जमातियों को देखते ही गोली मारने की आदेश दिए जाएं। इस संबंध में पूजा शकुन पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था और जमातियों को गोली मारने के आदेश की मांग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय ने विवादित बयान दिया था। इस मामले में उन्हें और उनके पति अशोक पांडेय को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस टीम ने गांधीपार्क क्षेत्र के बी दास कंपाउंड से पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अशोक पांडेय पर पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है।