फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh police arrested 12 cyber fraudsters

Cyber Crime: 5000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी में 12 गिरफ्तार, हांगकांग से संचालित हो रहा था गिरोह

Sat, 07 Feb 2026 12:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 12:21 PM IST
सार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी अंतर्गत स्वर्ण जयंती कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 200 गुना मुनाफे का लालच देकर 1.10 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन
Aligarh police arrested 12 cyber fraudsters
12 साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ साइबर पुलिस ने शेयर में निवेश के नाम पर देश भर में साइबर ठगी कर रहे और हांगकांग से संचालित अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 12 सदस्यों को यूपी सहित देश के छह राज्यों से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पांच हजार करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। इसकी आगे की जांच में इंटरपोल से मदद लेने के लिए सीबीआई को भी पत्राचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


साइबर नोडल एसपी देहात अमृत जैन ने 7 फरवरी को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि स्वर्ण जयंती नगर निवासी दिनेश कुमार शर्मा बैंक में डीजीएम पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके साथ दिसंबर से जनवरी के के बीच 45 दिन के अंतराल में शेयर में निवेश व 200 गुना मुनाफा दिलाने के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी की गई थी। उन्होंने 31 जनवरी को साइबर थाने पर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसपी देहात के अनुसार विवेचना शुरू की गई तो साइबर ठग तब भी उनके संपर्क में थे। बस उसी दिशा में जब प्रयास शुरू किया तो यह गिरोह साइबर टीम के रडार पर आया। काम शुरू किया तो पता चला कि यह गिरोह हांगकांग से संचालित हो रहा है और देशभर में सक्रिय इसके सदस्य व्हाट्सएप ग्रुपों में लोगों को जोड़कर उनसे ठगी कर रकम से यूएसडीटी (अमेरिकी डॉलर से जुड़ी एक क्वाइन) खरीद रहे हैं। दिनेश शर्मा के खाते से जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई थी। वे प्रमुख सात खाते यूपी सहित देश के छह राज्यों से संचालित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर डीआईजी व एसएसपी के निर्देश पर कुल सात टीमें बनाकर जांच शुरू की गई। इन सातों टीमों ने प्रयास कर यूपी के तीन जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में दबिश देकर कुल 12 लोगों को दबोच लिया। हवाई व सड़क मार्गों से इन सभी को शुक्रवार मध्य रात्रि तक यहां लाया गया। पूछताछ व जांच के बाद इन सभी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। इनसे पूछताछ में उजागर हुआ है कि अब तक जिस एप से दिनेश शर्मा को ठगा गया। उस एप के जरिये अब तक 5000 करोड़ से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है। एसएसपी नीरज जादौन ने पूरी टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।

हमारे जिले की साइबर टीम ने बहुत महत्वपूर्ण खुलासा किया है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। आगे भी इस गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।-नीरज जादौन, एसएसपी

 

ये हुए गिरफ्तार

  1. जगन्नाथ प्रधान पुत्र भगवान प्रधान निवासी बंकालिडी,बाडाबोरासिंगी गंगापुर जिला गंजम, उड़ीसा
  2. देवाषीश प्रधान पुत्र पिताम्बर प्रधान निवासी बेलाबडी तुरुमु भंजानगर जिला गंजम, उड़ीसा
  3. जितेन्द्र चौधरी पुत्र प्रभाकर चौधरी निवासी चुढियापल्ली अम्बापुआ थाना वैलगुन्ठ जिला गंजम उड़ीसा
  4. रंकनिधि नायक पुत्र झरिया नायक निवासी  चुढियापल्ली अम्बापुआ गंजम थाना वैलगुन्ठ जिला गंजम, उड़ीसा
  5. दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी म0नं0 468 रुनान्दा गाँधी चौक भिलाई जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
  6. सूरज सिंह पवॉर पुत्र गणेश सिंह पंवार निवासी मोहथरानवाल मार्ग वार्ड नं0 37 अजबपुर कालान देहरादून, उत्तराखण्ड 
  7. रविन्द्र सिंह राठौर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी फेज नं0 2 यमुनोत्री एन्कलेव चन्द्रभानी रोड अपोजिट वैष्णो माता मन्दिर रोवला कला मजरा देहरादून, उत्तराखण्ड
  8. सुरेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी म0नं0 बी-105 प्रिन्सिस पार्क ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 86 ओल्ड फरीदाबाद, हरियाणा
  9. नवनीत लहरी पुत्र सुनील कुमार निवासी नाडी रोड थाना सैफऊ जिला धौलपुर, राजस्थान
  10. रिजवान पुत्र रियाजूद्दीन निवासी 151 मदीना मस्जिद वाली गली जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0
  11. आदित्यपाल पुत्र देवेश कुमार पाल निवासी म0नं0 69 साकेतपुरी मोहली रोड थाना हाईवे जिला मथुरा, उ0प्र0
  12. आर्यन वत्स पुत्र लोकेश कुमार शर्मा निवासी म0नं0 700 गली नं0 15 दीपक विहार खोडा कालोनी थाना खोडई, गाजियाबाद हाल निवासी म0नं0 198 रोजजलालपुर गोल्डन वैली सोसायटी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर उ0प्र0


ये हुआ बरामद

  • पासबुक व चैकबुक - 30 
  • क्रेडिट कार्ड – 02
  • डेबिट/एटीएम कार्ड - 28
  • मोबाइल फोन - 23
  • सिम कार्ड - 13
  • फर्जी फर्म की मुहर - 09
  • जियो राउटर - 02
  • लेपटॉप - 01
  • कैमरा - 01
  • वादी के बैंक खाते में 5 लाख 64 हजार रुपये वापस   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed