फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Liquor case

जहरीली शराब प्रकरणः 46 मौतें...आंकड़े दबाने में जुटा प्रशासन

Sun, 30 May 2021 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Liquor case
जहरीली शराब जिले में लगातार दो दिन से मौत का तांडव मचा रही है। पांच थाना क्षेत्रों में शुक्रवार से शनिवार शाम पांच बजे तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक पूर्व प्रधान भी शामिल है। वहीं डेढ़ दर्जन और लोगों को तबियत बिगड़ने पर अस्पतालों में भरती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि, दोपहर तक प्रशासन ने 22 मौतों की ही पुष्टि की है। इधर, पोस्टमार्टम केंद्र पर 35 शवों के पोस्टमार्टम हो चुके थे और शेष के पोस्टमार्टम जारी थे। इधर एसएसपी ने इस मामले में देर शाम एसओ लोधा अभय शर्मा को निलंबित करते हुए घटना जांच की एसपी क्राइम को सौंपी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लखनऊ से आई आईबी के आधा दर्जन सदस्यों की टीम ने यहां डेरा डाल दिया है। हर पहलू पर यह टीम शासन को पल-पल की अपडेट दे रही है। वहीं पुलिस ने शराब तस्कर रैकेट से जुड़े छह लोगों को अब तक गिरफ्तार कर शनिवार शाम जेल भेज दिया। इनमें जवां की पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा के अलावा रालोद नेता अनिल चौधरी शामिल हैं। वहीं 50 हजार के इनामी पूर्व ब्लाक प्रमुख पति ऋषि शर्मा व उसके साथी विपिन यादव की लगातार तलाश चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के बाद शनिवार सुबह टप्पल के गांव मादक, कस्बा जट्टारी से चार और पिसावा के गांव शादीपुर से पांच, करसुआ बॉटलिंग प्लांट के एक चालक, बिहारीपुर से भी मौतों की सूचना मिलने का क्रम शुरू हो गया। इन खबरों पर दौड़ी पुलिस प्रशासनिक टीमों ने लोगों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें व सिटी मजिस्ट्रेट पोस्टमार्टम केंद्र पर पोस्टमार्टम कराए जाने की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इसके साथ सुबह से ही अस्पतालों से शवों के पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। वहीं जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और क्वार्सी के ट्रॉमा सेंटर में करीब डेढ़ दर्जन लोगों का इलाज जारी था। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार इस मामले में अब तक 6 लोगों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी इनामियों व शराब तस्कर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, टप्पल और पिसावा में दो मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों मुकदमों से संबंधित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दोपहर दो बजे तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

अब मौतों के आंकड़े दबाने में जुटा प्रशासन
जहरीली शराब बेशक देहात के पांच क्षेत्रों में हाहाकार मचा रही है। लगातार लोगों की मौत हो रही हैं। मगर प्रशासन अब इस मामले में मौतों के आंकड़े दबाने का प्रयास कर रहा है। आलम यह है कि 22 शवों के शुक्रवार रात 2 बजे तक पोस्टमार्टम हो चुके थे। छह शव रात में ही पोस्टमार्टम केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए रखे थे। इसके बाद सुबह से शव पहुंचने लगे। मगर प्रशासन ने दोपहर 2 बजे यह बयान जारी किया गया कि अब तक 22 मौत ही हुई हैं, जबकि उस समय तक 38 शव पोस्टमार्टम केंद्र पर पहुंच चुके थे। उस समय खुद भाजपा के क्षेत्रीय सांसद सतीश गौतम ने पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचकर 35 मौतें होने का बयान जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed