{"_id":"61b3ac2b7f02ba2a8e76d153","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali28025852","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जेल में निरुद्ध शराब माफिया के इशारे पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जेल में निरुद्ध शराब माफिया के इशारे पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड के गभाना से जुड़े मौत के मुकदमे में गवाह को धमकी मामले में ‘अमर उजाला’ की खबर का बड़ा असर हुआ है। धमकी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर गभाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें साफ उल्लेख है कि जेल में निरुद्ध शराब माफिया के इशारे पर उनके द्वारा भेजे गए लोगों ने धमकी दी थी। पुलिस अब जांच के आधार पर उन लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है जो धमकी देने गए थे।
गभाना के सांगौर के फैक्टरी श्रमिक राजकुमार की मौत का मुकदमा उसके छोटे भाई भूपेंद्र ने गभाना में दर्ज कराया था। इसमें 9 आरोपी हैं। इस मुकदमे का ट्रायल एडीजे-9 की अदालत में चल रहा है। अक्तूबर माह से इसमें प्रथम गवाह वादी भूपेंद्र की गवाही शुरू हो गई है। जिसमें बचाव यानी आरोपी पक्ष के अधिवक्ता गवाह से जिरह भी करते हैं। भूपेंद्र का आरोप है कि इसी बीच उसके घर कुछ लोग पहुंचे। इस दौरान लालच दिया, समझाया और डराया-धमकाया भी। इसके चलते कुछ भूपेंद्र डरा भी। मगर उसने मामले में अपने व अभियोजन अधिवक्ता के जरिये पूरी बात अदालत के समक्ष रखी। इस पर नवंबर माह में उसकी लिखित शिकायत एसएसपी के समक्ष भेजी गई। खुद वह पेश हुआ और पूरी बात बताई। उसके बाद से उसके घर नियमित पुलिस निगरानी में पहुंचती है। उस पर वैसे भी निगरानी रखी जाती है। गवाही के दिन उसे सुरक्षा में न्यायालय लाया जाता है। इधर, शुक्रवार को यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संज्ञान लिया। जांच में पाया गया कि पीड़ित भूपेंद्र ने एसपी क्राइम से शिकायत की थी। उन्होंने थाना पुलिस को गंभीरता के निर्देश दिए थे। इधर, एसएसपी ने इस शिकायत पर आज सीओ गभाना से ब्योरा तलब किया और शाम को मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में आरोप है कि जेल में निरुद्ध दिगपाल व नरेंद्र लोधा, अनिल धारागढ़ी गोंडा, विपिन यादव उर्फ ओमवीर कुलदीप विहार, ऋषि शर्मा व मुनीष शर्मा जवां द्वारा भेजे गए लोगों ने उसे धमकी दी है। इन सभी नामजद व अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
- वैसे तो शराब मामले में सभी गवाहों व पैरोकारों का ध्यान रखा जा रहा है। समय-समय पर पुलिस टीमें उनसे बातचीत करती हैं। उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। इस प्रकरण के बाद सुरक्षा की दृष्टि से और ज्यादा सतर्कता के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में गभाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी