फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराब कांडः सभी 33 मुकदमे चार्जशीट...माफिया अनिल की संपत्ति आज होगी जब्त

Sun, 25 Jul 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जून माह में सुर्खियों में रहे 109 मौतों से जुड़े जहरीली शराब कांड के सभी 33 मुकदमों में शनिवार को 57वें दिन चार्जशीट दायर कर दी गई। यह कार्रवाई पूरी कर जिला पुलिस ने एक रिकार्ड बनाया है। साथ में सबसे पहले शराब माफिया अनिल चौधरी की 5.30 करोड़ की अवैध संपत्ति गैंगेस्टर के तहत जब्त करना तय हुआ है। जिसकी जिलाधिकारी से स्वीकृति मिल गई है और रविवार को यह संपत्ति जब्त की जाएगी। इन तमाम बिंदुओं पर शनिवार शाम एसएसपी ने समीक्षा बैठक कर आगे की रणनीति तय करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो संपत्तियों को जब्त किया जाए। साथ में इस कांड के जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलना या माफिया घोषित होना शेष रह गया है, उसे जल्द पूरा किया जाए। साथ में तय किया गया कि अब इस मामले में प्रत्येक शनिवार को प्रगति समीक्षा होगी।
विज्ञापन

लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ से 28 मई की सुबह से शुरू हुए इस कांड में मौतों से जुड़े 13 व शराब भंडारण व फैक्टरी से जुड़े 20 सहित कुल 33 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके लिए एसएसपी ने बाकायदा छह टीमें बनाई थीं, जिनकी वे खुद मॉनीटरिंग कर रहे थे। इन सभी मुकदमों में शनिवार तक चार्जशीट दायर कर दी गई है। इसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने समीक्षा की। जिसमें गोंडा के धारा की गढ़ी के शराब माफिया अनिल चौधरी की 5.30 करोड़ कीमत की गोंडा क्षेत्र की संपत्ति रविवार को जब्त करने के निर्देश दिए, जिसकी अनुमति गैंगेस्टर की धारा 14/1 के तहत मिल गई है। बता दें कि शराब कांड में सिर्फ दो आरोपी अनिल का भाई सुधीर व अकराबाद की एक महिला ठेकेदार फरार हैं। जिन्हें पुलिस लगातार तलाश रही है।
विज्ञापन

कपूर सहित और माफिया घोषित होंगे, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
बैठक में एसएसपी ने निर्देश दिए कि 5 मुख्य अपराधी सहित एक दर्जन और अपराधियों को माफिया घोषित किया जाए। जिनमें मदन गोपाल, कारोबारी विजेंद्र कपूर ,गंगाराम प्रधान ,दिलीप उर्फ छोटू व अनिल डिबई आदि शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व में चार्जशीट के आधार पर 17 की हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है। अब चार्जशीट के आधार पर कपूर सहित 30 अन्य की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। साथ में इन सभी के अलग-अलग नाम से गैंग पंजीकृत किए जाएं। ताकि इनकी ता उम्र उचित निगरानी हो और इन गैंगों को विशेष नाम से जाना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ करेंगे हर दिन समीक्षा, एसएसपी लेंगे शनिवार को अपडेट
एसएसपी ने बैठक में निर्देश दिए कि इस कांड में सर्किल वार सीओ प्रत्येक दिन समीक्षा करेंगे। वहीं एसएसपी प्रत्येक शनिवार को बैठक कर अपडेट लेंगे। अब प्रयास है कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो संपत्तियां जब्त की जाएं और न्यायालय में पैरोकारी कर आरोपियों को सजा कराई जाए। साथ में निर्देश दिए गए कि जो विसरा रिपोर्ट शेष रह गई हैं, उन्हें इस माह के अंत तक हर हाल में मंगा लिया जाए। ताकि बतौर साक्ष्य उन्हें भी कोर्ट में दाखिल किया जा सके। वैसे मौतों से जुड़े प्रत्येक मुकदमे में अब तक विसरा रिपोर्ट दाखिल कर दी गई हैं। इस मौके पर जेडी अभियोजन के अलावा सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व गैंगेस्टर से जुड़े सभी विवेचक शामिल रहे।
ये हुई बरामदगी
-05 अवैध शराब फैक्टरी (एक फैक्टरी गुरुग्राम में), 7505 लीटर अवैध शराब, 9366 ढक्कन, 4672 रैपर, 10202 बारकोड, 1 हजार लीटर से अधिक स्प्रिट, 250 से अधिक अवैध शराब की पेटी पैंकिग कार्टून सहित, 06 वाहन, 1 सील पैक मशीन, 02 ब्लोइंग मशीन, 02 ब्लोइंग मशीन स्टार्टर ,1 ब्लोइंग चैन मशीन, 1कम्प्रैशर मशीन मय कम्प्रैशर टैंक, 02 बोतल पर सील लगाने वाली मशीन, 1चैन वाली सिलिंग मशीन, 9100 प्रीफोम (मोल्डिंग इजेक्शन), खाली पव्वा बोतल कुल 24095

-जिले के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में हमारी 6 टीमों ने मेहनत कर रिकार्ड 57 दिनों में सभी 33 मुकदमों में चार्जशीट दायर कर दी है। यह एक रिकार्ड बनाया है। अब हमारा फोकस आरोपियों द्वारा इस अवैध कारोबार से कमाई की अवैध संपत्तियों का जब्तीकरण व न्यायालय में ट्रायल शुरू कराना है। रविवार को पहली संपत्ति अनिल चौधरी की जब्त की जाएगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये मुकदमे चार्जशीट
-13 मुकदमे मौतों के संबंध में दर्ज किए गए थे
-20 मुकदमे शराब भंडारण-फैक्टरी से जुड़े थे
ये खास बातें
-86 आरोपी अब तक किए गिरफ्तार
-57 दिन में सभी मुकदमे चार्जशीट
-12 और अपराधी घोषित होंगे माफिया
-30 अपराधियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
-04 नए गैंगेस्टर के मुकदमे भी होंगे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed