फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों में से 64 के परिवारों को मिली पांच-पांच लाख की सहायता राशि

Thu, 17 Jun 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वाले 64 मृतकों के परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि बैंक खातों में भेज दी गई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक बैंक चेक प्रदान किए। कुल 3.20 करोड़ रुपये का 64 परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि योजना के तहत 64 मृतक जो कि अलीगढ़ के देहात क्षेत्रों के रहने वाले थे, उनके परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि देने के लिए शासन स्तर से 3.20 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए थे। इनमें खैर तहसील के 33, कोल के 16 और गभाना के 15 मृतकों को शामिल किया गया था। बुधवार को सभी पीड़ित परिवारों को इस सहायता राशि के प्रमाण पत्र बांट दिए गए है। अंडला, जट्टारी समेत अन्य गांव में सांसद सतीश गौतम, खैर विधायक अनूप प्रधान ने परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि के प्रतीकात्मक बैंक चेक सहित प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा गभाना में बरौली विधायक दलवीर सिंह व एसडीएम प्रवीण कुमार ने प्रमाण पत्र दिए। कोल के करसुआ में इगलास विधायक राजकुमारी सहयोगी ने प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार उषा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इधर, भाजपा नेत्री एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख शशी सिंह ने कहा कि जहरीली शराब कांड में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों की पीड़ा को महसूस कर सरकार द्वारा उनके परिवार को तत्काल प्रभाव से सहायता दी गई है, यह सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। साथ ही सरकार द्वारा शराब माफिया को लेकर जो कठोर कार्रवाई की है, वह भाजपा सरकार में ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed