फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

शराब कांडः माफिया ऋषि और विपिन को केमिकल कारोबारी कपूर से मिलवाने वाला गौतम गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड में माफिया ऋषि और विपिन की मिथाइल अल्कोहल की आपूर्ति करने वाले कारोबारी बिजेंद्र कपूर से मुलाकात करवाने वाले गौतम कुमार को हरदुआगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसको भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार गौतम तालानगरी में नकली घी बनाने की फैक्टरी की आड़ में जहरीली शराब बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जहरीली शराब कांड के सभी प्रमुख आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बड़े माफिया का सहयोग करने वाले कारोबारी और अन्य अपराधी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस अब इन को रिमांड पर लेकर इनके कारोबारी ताल्लुकात और इनके आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। कुछ छोटे-मोटे माफिया के कारिंदे बचे हैं। उनकी गिरफ्तारी चल रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस ने वांछित गौतम कुमार पुत्र कुंवर पाल सिंह प्रजापति निवासी मोहल्ला चौधरी खैर थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता चिलकौरा रोड, मनराज कॉलोनी, रामघाट रोड थाना क्वार्सी को कासिमपुर रोड पर शेरगढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गौतम कुमार पर थाना हरदुआगंज में धारा 272, 273, 120 बी, 60 ए, 62 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अकराबाद में भी 420, 167, 468, 471, 272, 273, 120 बी और 60 ए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही इसको भी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इस जहरीली शराब कांड के कुछ और राज उजागर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed