{"_id":"60c260118ebc3e8758066386","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali2652076104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांडः शराब माफिया ऋषि आज उगलेगा तस्करी के राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांडः शराब माफिया ऋषि आज उगलेगा तस्करी के राज
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख के इनामी रहे ऋषि शर्मा का रिमांड मंजूर हो गया है। न्यायालय ने शुक्रवार सुबह से तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। अब शुक्रवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेकर शराब कांड से जुड़े अनसुलझे सवालों पर पूछताछ करेगी। उम्मीद है कि बहुत से ऐसे राज खुलेंगे, जिनके विषय में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
वाकया 28 मई की सुबह का है, जब जिले के लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ ठेके से देसी शराब खरीदकर पीने वालों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद जवां के गांव छेरत में भी कुछ ऐसा ही हुआ। लगातार नौ दिन तक यह मौत का सिलसिला चला। इस कांड में मुख्य आरोपियों के रूप में शराब के ठेकेदार रालोद के पूर्व नेता व जिला पंचायत सदस्य पति अनिल चौधरी, पूर्व भाजपा नेता ऋषि शर्मा, उसके भाई मुनीष आदि के नाम उजागर हुए। बाद में विपिन यादव, शिवकुमार, विजेंद्र कपूर आदि के नाम सामने आए। एक-एक कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ऋषि की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित हुआ।
ऋषि को जेल भेजने के बाद से पुलिस लगातार उसकी रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार को रिमांड अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीन दिन का रिमांड दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि रिमांड शुक्रवार सुबह 10 बजे से तीन दिन के लिए रिमांड मंजूर किया गया है। अब पुलिस सुबह ऋषि को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू करेगी। पूछताछ के लिए एसपी देहात की अगुवाई में पुलिस टीम काम कर रही है। वहीं टीम लगातार तीन दिन तक निगरानी में पूछताछ व जरूरत पड़ने पर निशानदेही पर ले जाने का काम करेगी।