फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

शराब कांडः मृतक भट्ठा मजदूरों के आश्रितों को दो-दो लाख की सहायता राशि मिली

Thu, 10 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वाले भट्ठा मजदूरों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि बुधवार को प्रदान की गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने मजदूरों को चेक वितरित किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि गभाना तहसील के खुशी ईंट भट्ठा रोहेरा पर 11 व कोल तहसील के तिरुपति ईंट उद्योग सिसरोई पर 2 व गुरु नानक ईंट उद्योग खेड़ा नारायण सिंह पर 3 मजदूरों की मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए हैं। इस राशि को भट्ठा संचालकों की ओर से मुहैया करा गया था।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि श्रमिक नहर में नहाने गए थे, उनको नहर में शराब माफियाओं द्वारा कार्रवाई के डर से फेंकी गई शराब मिल गई थी। उसे पीने से भट्ठों के मजदूरों की मृत्यु हुई थी। इसमें भट्ठा संचालक स्वयं आगे आए और उन्होंने मृतकों के पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये की मदद प्रशासन के माध्यम से की है। वहीं, जो लोग बीमार हुए थे, उनके इलाज का भी खर्च उनकी ओर से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed