{"_id":"5fde474f8ebc3e3ead4e36d5","slug":"aligarh-pm-modi-may-address-in-nic-city-office-news-ali251567881","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एनआईसी में हो सकता है पीएम मोदी का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एनआईसी में हो सकता है पीएम मोदी का संबोधन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू के शताब्दी वर्ष पर 22 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की तैयारियों को लेकर विवि प्रशासन व जिला प्रशासन की बैठकों का दौर जारी है।
शुक्रवार को इसी क्रम में हुई बैठक में कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी को लेकर चर्चा हुई, जिसमें यह बात निकलकर आई कि अगर विवि में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत होने पर विकल्प के तौर पर पहले से एनआइसी को तैयार रखा जाए। हालांकि, इस विचार के पीछे विवि छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध को भी देखा जा रहा है।
विवि प्रशासन को यह भी चिंता है कि संबोधन के दौरान कहीं कोई छात्र विरोध प्रदर्शन न शुरू कर दे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का लेकर चिंता खड़ी हो सकती है। फिलहाल, अधिकारी भीतरखाने तैयारी में लगे हैं। अधिकारिक तौर पर इस पर कोई खुलकर बात नहीं कर रहा है।