फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Pinka will be arrested after discharge from the hospital

अलीगढ़ : अस्पताल से छुट्टी के बाद होगी पिंका की गिरफ्तारी

Mon, 27 Dec 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Pinka will be arrested after discharge from the hospital
बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा विहार में दो भाजपा नेता गुटों में हुई फायरिंग मामले में पुलिस अब पूर्व जिपं सदस्य पिंका ठाकुर गुट के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। इसी क्रम में पिंका ठाकुर के अस्पताल से छुट्टी होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, उसके साथ घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। माना जा रहा है कि पिंका की छुट्टी होते ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

बन्नादेवी क्षेत्र में एक जमीनी विवाद में पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर व भाजपा नेता लालजी वर्मा के बीच झगड़े के दौरान फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक तरफ से पिंका के पेट में गोली लगी, जबकि लालजी के बेटे के पैर में छर्रे लगे। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

अब तक लालजी पक्ष से चार लोगों को जबकि पिंका पक्ष से दो लोगों को जेल भेजा गया है। अब पुलिस पिंका ठाकुर व घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। चूंकि अभी पिंका गुरुग्राम के अस्पताल में भरती है। उसके वहां से छुट्टी किए जाने का इंतजार है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पिंका अस्पताल में है। वहां से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed