फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Picketing in Municipal Corporation for increasing house tax

अलीगढ़ : गृह कर बढ़ाने पर नगर निगम में दिया धरना

Sat, 06 Aug 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Picketing in Municipal Corporation for increasing house tax
नगर निगम कार्यालय के गेट पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्सवादी अलीगढ़ द्वारा आयोजित धरना प्रद? - फोटो : CITY OFFICE
गृह कर व संपत्ति कर की दरें बढ़ाने के विरोध में वाम दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का शोषण कर रही हैं। नगर निगम ने गृह कर की दरों में भारी वृद्धि की है, जिससे महंगाई से परेशान जनमानस कराह उठा है। तीन वर्ष से अधिक समय बाद भी स्मार्ट सिटी के पूर्ण हुए कार्यों की झलक नहीं दिख पाई है। सड़कें टूटी हैं। जलभराव की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

नगर निगम ने कर बढ़ाने का आधार क्या रखा है, गृह कर की दरें कितनी है और कितने क्षेत्र के भवन पर कितना कर बनता है। इसका नगर निगम भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा है। अध्यक्षता इकबाल मंद ने की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मदीउर्रहमान शेरवानी सुहैब, प्रो. रजा उल्ला खां, प्रो. जाहिद, मोहम्मद इदरीस, बलबीर सिंह, इरफान अंसारी, एहतशाम बेग, ओम प्रकाश सिंह, राजवीर सिंह, चौधरी राम सिंह, राजो बाई, किशोरी शर्मा, राम प्यारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed