फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: People troubled by dirt and waterlogging blocked GT Road

अलीगढ़ : गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने जीटी रोड किया जाम

Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: People troubled by dirt and waterlogging blocked GT Road
कांशीराम आवास योजना में जलभराव और गंदगी से परेशान लोगों ने जीटी रोड पर लगाया जाम। - फोटो : CITY OFFICE
नीरज कुमार
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव से आक्रोशित एलमपुर स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना के मकानों में रह रहे नागरिकों का मंगलवार को आक्रोश भड़क गया। उन्होंने करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ता की और नगर निगम के अधिकारियों से कालोनी की समस्या के समाधान आश्वासन दिलाया। उसी के बाद लोग शांत हुए और घरों को चले गए।
एलमपुर स्थित कांशीराम आवासीय योजना का शिलान्यास अक्टूबर 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। जिसमें 1500 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई थी, कुछ दिन तक तो इस कालोनी में सब कुछ ठीक चला। कुछ दिनों के बाद पानी, बिजली, सीवेज, जल भराव आदि की समस्याएं बढ़ती चली गईं, इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए स्थानीय नागरिक नगर निगम अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलभराव और साफ. सफाई न होने के कारण दुर्गंध फैल रही है। मच्छर पनप रहे हैं। जिसके कारण कई लोगों को डेंगू और मलेरिया हो गया है । लंबे समय से जलभराव होने के कारण सड़कों पर काई जमी हुई है। स्थानीय लोग सड़क से गुजरते हैं तो काई की फिसलन से गिर जाते हैं । इन दिनों घरों में सांप भी निकल रहे हैं । जिसके चलते घरों में रात भर लाइट जलानी पड़ रही है। नागरिकों का आरोप है कि नियमित साफ. सफाई न होने से कॉलोनी में जगह - जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- न नाली है न सड़क, ऐसे में हम लोग आए दिन पानी में गिरते रहते हैं। बच्चे बाहर भी नहीं खेल पाते हैं। पुष्पा
- कॉलोनी के चारों ओर पानी भरा हुआ है। जिसके चलते हमारे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। अभी बारिश होने पर बुरा हाल होगा। वंदना
- घर के चारों ओर गंदगी और जलभराव होने के कारण रात भर मच्छर काटते हैं । इस वजह से आए दिन बच्चे बीमार रहते हैं। रेखा
- गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं । निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया लेकिन समाधान नहीं हो सका। प्रभा

पानी में खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कांशीराम कॉलोनी के लोग।

पानी में खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कांशीराम कॉलोनी के लोग।- फोटो : CITY OFFICE

कांशीराम कॉलोनी के चारो ओर गंदगी और जलभराव।

कांशीराम कॉलोनी के चारो ओर गंदगी और जलभराव।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed