{"_id":"68fd9c3e52631254550925be","slug":"aligarh-panic-erupts-after-bomb-alert-in-puja-special-train-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पूजा स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, 40 मिनट तक चेकिंग के बाद की रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पूजा स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, 40 मिनट तक चेकिंग के बाद की रवाना
Sun, 26 Oct 2025 09:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:28 AM IST
सार
रेलवे कंट्रोल रूम से रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि रांची से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 02877 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री ने ट्वीट के जरिए बम रखे होने की सूचना दी। हालांकि बाद में किए गए ट्वीट को उसने हटा भी दिया।
विज्ञापन
जांज के बाद सब सामान्य हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रांची से आनंद विहार जा रही पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मे 25 अक्तूबर देर रात बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन में बम की सूचना एक प्लेटफार्म पर ट्वीट के जरिए मिली थी। हालांकि ट्वीट भेजने वाले ने उसे बाद में डिलीट भी कर दिया था। फिर भी रेलवे अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सघन चेकिंग कराई। करीब 40 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार रेलवे कंट्रोल रूम से रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि रांची से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 02877 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री ने ट्वीट के जरिए बम रखे होने की सूचना दी।
विज्ञापन
हालांकि बाद में किए गए ट्वीट को उसने हटा भी दिया। फिर भी नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रात 11:40 मिनट पर प्लेटफार्म संख्या चार पर रोका गया। ट्रेन की आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर, थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
करीब 40 मिनट तक चली चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को रात 12 :22 पर आनंद विहार के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ की सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार त्योहारों को लेकर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।