{"_id":"68ed64cfa32a5d7a960249a4","slug":"aligarh-palwal-road-remained-jammed-for-16-hours-in-khair-aligarh-news-c-2-1-gur1003-812793-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर में अलीगढ़-पलवल मार्ग 16 घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर में अलीगढ़-पलवल मार्ग 16 घंटे रहा जाम
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर में धान की ट्रैक्टर ट्रॉलियों के कारण 16 घंटे तक जाम लगा रहा। रात दो बजे से लगे जाम को सोमवार शाम छह बजे खुलवाया जा सका। जाम का कारण धान की कीमत में उछाल आने पर किसानों का वाहनों के साथ पहुंच जाना रहा। नोएडा, पलवल से आने-जाने वाले वाहनों को चंडौस होकर निकाला गया, जिससे उप मार्गों पर भी जाम रहा।
कृषि उत्पादन मंडी समिति धान की खरीद के लिए विशेष रूप से जानी जाती है, पिछले सप्ताह तीन दिन बारिश के कारण धान की कटाई रुक गई थी और आवक कम हो गई थी। धान कम आने पर मंडी व्यापारियों ने धान की 1509 किस्म के पिछले भाव में 200 रुपये बढ़ाकर 3031 रुपये प्रति क्विंटल करते हुए खरीद शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर किसान आनन-फानन अपने धान को वाहनों में लादकर रविवार रात को मंडी खैर की तरफ रवाना हो गए।
खैर मंडी परिसर में ट्रैक्टरों के प्रवेश का समय रात 3:00 बजे का निर्धारित है। समय से पहले पहुंचे हुए ट्रैक्टरों ट्रॉलियों ने गेट को रात दो बजे तक पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे अलीगढ़-पलवल मुख्य मार्ग पर यातायात की व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था संभालने में एसडीएम शिशिर कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर अनुज शर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज सुदीप यादव, पूरे पुलिस फोर्स के साथ व्यवस्था बनाते हुए लगे रहे। शाम करीब छह बजे तक जाम रहा।
धान की ज्यादा आवक को देखते हुए मंगलवार 14 अक्तूबर को एसडीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के व्यापारी अध्यक्ष प्रताप सिंह के साथ मिलकर छुट्टी की घोषणा कर दी, जबकि बुधवार का मंडी में अवकाश रहता है, जिससे दो दिन में मंडी में आया हुआ माल कंपनी उठकर भेजा जा सके।
कस्बे और उप मार्गों पर भी रहा जाम
चंडौस संवाददाता के मुताबिक खैर अनाज मंडी पहुंचने वाले वाहनों के कारण लगे जाम का असर चंडौस में भी पूरे दिन रहा। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, अलीगढ़ आने जाने वाली बसें चंडौस होकर निकाली गईं। इसकी वजह से कस्बे और गांवों के उपमार्गों पर भी जाम की समस्या पूरे दिन बनी रही।
मंडी से व्यापारियों द्वारा माल का उठान नहीं किए जाने और एक दिन के अवकाश के बाद खुली मंडी में किसानों के आने से जाम की समस्या पैदा हुई। दीपावली पर ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिसके तहत 16 अक्तूबर से पांच दिन भारी वाहनों का प्रवेश कस्बे में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। नो एंट्री का समय सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा। वरुण कुमार सिंह, सीओ खैर
-जाम में फंसे लोग बोले-
मैं आज सुबह मंडी समिति के अंदर सब्जी मंडी में अपने बैंगन बेचने के लिए सुबह करीब 4:00 बजे गांव से निकाला लेकिन 10:00 बजे के बाद भी पैदल भी नहीं पहुंच सका। बैंगन नहीं बिकने से मुझे नुकसान हुआ है। ओम हरि सोफा खेड़ा
मैं रात 2:00 बजे से जाम में फंसा हुआ हूं। मंडी गेट तक आते-आते छह घंटे से अधिक का समय हो गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली पर अकेला हूं। लघुशंका और जरूरी कार्यों के लिए जाने तक के लिए परेशान हो रहा हूं। मोहित, गांव लोही भालई
चार घंटे से जाम में फंसा हूं, मंडी का गेट चारों तरफ से जाम है आना-जाना अंदर मुश्किल हो रहा है। साथ ही बाहर निकलना भी और ज्यादा मुश्किल है क्योंकि पूरे रास्ते में जाम लगा है, जिससे हालत खराब है। नारायण, टैंटी गांव