फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Order to open 50 Prerna Canteen in three days

अलीगढ़ : तीन दिन में 50 प्रेरणा कैंटीन खोलने के आदेश

Mon, 13 Jul 2020 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Order to open 50 Prerna Canteen in three days
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, बीडीओ, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर तीन दिन में प्रेरणा कैंटीन खुलवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र भूषण सिंह ने कलक्ट्रेट एवं विकास भवन में संचालित प्रेरणा कैंटीन का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि इन दोनों शासकीय कार्यालयों में समूह की महिलाएं कैंटीन का संचालन कर स्वरोजगार की दिशा में अन्य महिलाओं के लिये प्रेरक का कार्य कर रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय को निर्देशित किया है कि वे सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में उपायुक्त एनआरएलएम जनार्दन प्रसाद यादव से समन्वय स्थापित कर प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू करायें।

खुद तैयार करती हैं खाने का सामान
ग्राम पिखलौनी, विकास खंड धनीपुर के साईं बाबा समूह ने बताया कि वे ढाई वर्ष से विकास भवन में प्रेरणा कैंटीन का संचालन कर रही हैं। कैंटीन में बिकने वाला समोसा, चाय, मठरी, नमकीन, नमक पारा खुद महिलाएं तैयार करती हैं। समूह की अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि योजना की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से हुई, समूह की अन्य सदस्य श्रीदेवी एवं सीमा ने कैंटीन का संचालन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed