{"_id":"61673c3a71e25e70ce6c4c61","slug":"aligarh-onion-price-increased-by-rs-20-per-kg-due-to-decrease-in-inflow-city-office-news-ali2756737172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आमद घटने से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ी प्याज की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आमद घटने से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ी प्याज की कीमत
विज्ञापन
विजय कुमार, सब्जी विक्रेता, दुबे का पड़ाव।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में भारी बारिश से फसल को नुकसान होने एवं आवक घटने से शहर में प्याज की कीमत 10 से लेकर 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है। नवरात्र में टमाटर भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। एक टमाटर की कीमत करीब पांच रुपये तक पड़ रही है।
खाद्य तेल एवं दाल की कीमत की वजह से रसोई घर पहले से ही संकट में है। नवरात्र में प्याज की कीमत में अचानक उछाल से गृहणियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। वह भी उस स्थिति में जब नवरात्र में प्याज का इस्तेमाल बहुत लोग नहीं करते हैं। यह मांग और पूर्ति के सिद्धांत के विपरीत भी है।
सब्जी विक्रेता एवं धनीपुर मंडी के अधिकारी प्याज एवं टमाटर की कीमत में उछाल का कारण महाराष्ट्र एवं कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश से फसलों को नुकसान को मान रहे हैं। अलीगढ़ में प्याज महाराष्ट्र के नासिक से आता है। कुछ लोग डीजल की कीमत में इजाफा से भी महंगाई को जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
थोक एवं खुदरा दुकानों के रेट में भारी अंतर भी देखा जा रहा है। धनीपुर मंडी के मंडी सहायक हरिओम शर्मा कहते हैं कि थोक बाजार में प्याज का भाव 2000 से लेकर 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में सितंबर महीने के अंत में भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।
इसकी वजह से प्याज व टमाटर के आवक बहुत कम हो गए हैं। गाड़ी नहीं आने से दिक्कत हो रही है। मंडी में जो प्याज आ रही है, उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। प्याज के भाव में इजाफा का सबसे बड़ा कारण आवक में कमी है।
शहर में 30 से लेकर 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा प्याज
थोक भाव में भले ही प्याज 20 से 30 रुपये प्रति किलो है, लेकिन बाजार में यह 30 से लेकर 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। कीमत प्याज की क्वालिटी पर निर्भर है। अलग-अलग स्थानों पर भी भाव में अंतर देखा जा रहा है। बारहद्वारी स्थित सब्जी मंडी में प्याज 35 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं दूबे का पड़ाव में प्याज 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह टमाटर के भाव में भी अंतर है। यह 50 से 60 रुपये प्रति किलो के बीच है।
क्या कहते हैं सब्जी विक्रेता..
प्याज 35 से 50 रुपये प्रति किलो है। भाव क्वालिटी के आधार पर है। मंडी में सूचना मिली है कि महाराष्ट्र में बारिश से प्याज को नुकसान हुआ है और माल कम आ रहा है। अच्छी क्वालिटी का प्याज मंडी से 40 रुपये प्रति किलो है। यहां तक लाने में 4-5 रुपये भाड़ा व मजदूरी आदि में खर्च हो जाते हैं।
- अकरम, सब्जी विक्रेता, बारहद्वारी
- नवरात्र में प्याज का भाव बढ़ा है। 10 से 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं टमाटर भी एक सप्ताह से तेज है। बाजार में जल्द ही स्थानीय टमाटर आने की उम्मीद है। उसके बाद भाव में कमी आने की संभावना है। सब्जी ऊपर से ही तेज आ रही है। इसकी वजह से महंगी है।
- विजय कुमार, सब्जी विक्रेता, दूबे का पड़ाव