{"_id":"5f8208538ebc3eefb908a20c","slug":"aligarh-one-person-dies-from-corona-64-new-cases-surfaced-city-office-news-ali245955540","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 64 नए केस सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 64 नए केस सामने आए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
जिले में कोरोना महामारी ने एक और जिंदगी छीन ली। संक्रमण के चलते दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती नौरंगाबाद निवासी 80 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को 64 नए केस सामने आए हैं। जबकि 60 लोग स्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं।
कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को 2 लोगों की जान लेने के बाद शनिवार को भी कोरोना महामारी से नौरंगाबाद निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बीमारी के चलते दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। परीक्षण के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
64 नए मामले सामने आए। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 597 हो गई है। अब तक कुल 8884 केस सामने आए हैं। जबकि 8244 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। इनमें शनिवार को स्वस्थ हुए 60 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि अब तक जिले भर में कुल 209152 लोगों की कोरोना जांच हुई है।