फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: One more lab to open for corona examination at JN Medical College

अलीगढ़ : जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए एक और लैब खुलेगी

Wed, 29 Jul 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: One more lab to open for corona examination at JN Medical College
कमिश्नरी सभागार में की मंडलीय समीक्षा करते अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने को बीएचयू की तर्ज पर एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एक और टेस्टिंग लैब खुलेगी। कोरोना मामलों की समीक्षा के लिए आए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा व अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज ने शासन से एक करोड़ एवं प्रशासन से 20 लाख रुपया देने का एलान किया है। उन्होंने डीएम से प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र लिखने को कहा है। साथ ही निर्देशित किया कि जेएनएमसी में प्रतिदिन कम से कम दो हजार टेस्ट किए जाएं। जितने ज्यादा टेस्ट होंगे, उतने ही मरीजों की पहचान जल्द से जल्द होगी और संक्रमण को ज्यादा फैलने से रोका जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना मामलों की मंडलीय समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दुबे व अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में जेएन मेडिकल कॉलेज में 900 जांचें रोज हो रही हैैं, जिसे बढ़ाकर दो हजार किया जाना जरूरी है। इसके लिये एक और टेस्टिंग लैब जरूरी है। उन्होंने डीएम को 15-20 दिन में एक और लैब की स्थापना के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालयों सहित प्रत्येक अर्बन हेल्थ सेंटर पर जांच के लिए स्वैच्छिक कलेक्शन बूथ बनाने के लिए अलीगढ़ में 30 एवं अन्य जिलों में 15-15 लैब टेक्नीशियन की नियुक्तियों के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार वाहन अनुबंध पर लेने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में कम संक्रमण को देखते हुए एंटीजन टेस्टिंग ज्यादा कराने पर जोर दिया। दीनदयाल अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन की स्थापना दस दिन में पूर्ण कर 200 बेड का एल-2 हास्पिटल संचालित करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

ये भी दिए निर्देश
- मास्क, सामाजिक दूरी और शनिवार-रविवार को लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन।
- कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे पर विशेष जोर।
- पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती।
- डोर-टू-डोर सर्वे में आशा, आंगनबाड़ी के साथ बेसिक शिक्षा के अध्यापकों को शामिल करें।
- दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को पूर्ण रूप से एल-2 हॉस्पिटल के रूप में संचालित करें।
- निजी चिकित्सालयों में 100 बेड का एल-2 हॉस्पिटल का संचालन करें।
- प्रवासी एवं निवासी श्रमिकों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
- 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश।
- फिजीशियन की कमी सर्जन से पूरा करने व आनलाइन सलाह देने के निर्देश।
इन मुद्दों पर चर्चा
-संक्रमण की रोकथाम, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्विलांस, टेस्टिंग, एल 1, एल 2 एवं एल 3 चिकित्सालयों आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, पोर्टल पर डाटा फीडिंग, मेडिकल टीम क्वारंटाइन, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण रोकने के मामले में अलीगढ़ की सराहना
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए अलीगढ़ समेत अन्य तीन जनपदों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुछ और बेहतर प्रयास कर हम स्थिति में सुधार ला सकते हैं। कोरोना वायरस को रोकने एवं संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए शासन के पास धन अभाव नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर आवश्यकता अनुरूप कार्य कराते हुए धन की मांग कर सकते हैं।
50 बेड बढाकर मिलेगा जेएनएमसी को एल-3 अस्पताल का दर्जा
अलीगढ़। अपर मुख्य सचिव ने प्रधानाचार्य जेनएमसी को निर्देशित किया गया कि वह लैब के साथ-साथ 50 बेड की एल-2 के रूप में बढ़ोतरी कर लें तो जेनएमसी को एल-3 का दर्जा शासन द्वारा मुहैया करा दिया जाएगा। उन्होंने जेएनएमसी में सेन्ट्रल आक्सीजन की सप्लाई कार्य के लिए 10 लाख रूपये आवंटित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये।
प्लाज्मा बैंक की स्थापना की तारीफ
अलीगढ़। अपर मुख्य सचिवों ने जनपद में प्लाज्मा बैंक का संचालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी अलीगढ़ को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम है। इससे अवश्य ही संक्त्रस्मित व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा।

यह अफसर रहे मौजूद
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा, एडी हैल्थ डा. वीके सिंह, सीएमओ बीपीएस कल्याणी, उप निदेशक पंचायती राज एसके सिंह सहित चारो जनपदों के डीएम, सीडीओ एवं सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed