फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Corona Vaccination On first day 25876 took precautionary dose

Corona Vaccination: अलीगढ़ में कोविड की एहतियाती डोज के लिए महाभियान शुरू, पहले दिन 25876 ने ली खुराक

Mon, 08 Aug 2022 08:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 08:11 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार जिले में कुल 222 केंद्रों पर यह अभियान शुरू किया गया। अब तक एहतियाती खुराक कुल 87 हजार लोग ले चुके थे। अभियान के पहले दिन कुल 25876 ने और यह डोज ली है। 

विज्ञापन
Aligarh Corona Vaccination On first day 25876 took precautionary dose
मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में महिला को वैक्सीन लगाती काजल पीछे मौ? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड की एहतियाती डोज के लिए रविवार से महाभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन जिले के 222 केंद्रों पर 25876 लोगों ने यह खुराक ली। इस अभियान का जगह जगह जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। कई जगह खुद जनप्रतिनिधियों ने यह खुराक ली।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार जिले में कुल 222 केंद्रों पर यह अभियान शुरू किया गया। अब तक एहतियाती खुराक कुल 87 हजार लोग ले चुके थे। अभियान के पहले दिन कुल 25876 ने और यह डोज ली है। इस दौरान मलखान सिंह जिला अस्पताल में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा व संजीव राजा ने शुभारंभ किया। वहीं सांसद सतीश गौतम ने गभाना सीएचसी पर व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने खैर में शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी डोज लगवाई। कोल विधायक अनिल पाराशर ने सुरेंद्र नगर में शुभारंभ किया। अभी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


धीमी गति से मिल रही वैक्सीन
अभियान को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मगर वैक्सीन धीमी गति से मिल रही है। इसलिए अधिकारी लगातार निदेशालय स्तर पर संपर्क में हैं। दो दिन पहले भी नौ हजार वैक्सीन मिली हैं। अब फिर से और वैक्सीन मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक अभियान शुरू न होने पर लोग वापस भी लौटे। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि आखिर क्यों टीका लगाना शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रिकॉर्ड 23 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
जिले में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। रविवार को इस सीजन के रिकार्ड 23 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह अगस्त माह में अब तक 63 मरीज मिल चुके हैं। वायरल के बीच लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इसे लेकर सीएमओ ने लोगों से हर हाल में एहतियाती डोज लगवाने की अपील की है।

सीएमओ डा.नीरज त्यागी के अनुसार रविवार को जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें पीएसी से 36 वर्षीय महिला, नौरंगाबाद से 20 वर्षीय युवती, नयावास से 52 वर्षीय पुरुष, महरावल से 42 वर्षीय पुरुष, तलेसरा से 20 वर्षीय युवती, गहलऊ से 30 वर्षीय महिला, गोंडा से 20 वर्षीय युवती, बढ़ीरा से 28 वर्षीय युवक, मुरवार से 40 वर्षीय महिला, रामबाग कालोनी से 39 वर्षीय महिला, पिलखना से 45 वर्षीय पुरुष, धर्मपुर से 24 वर्षीय पुरुष, गोंडा से 6 वर्षीय बच्ची, मैलरोज बाईपास से 53 वर्षीय पुरुष व 25 वर्षीय महिला, जलालपुर से 20 वर्षीय युवक, परशुराम विहार से 15 वर्षीय किशोर, मलिक चौक से 24 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक, बातला से 23 वर्षीय युवती, शाहगढ़ से 26 वर्षीय युवक, धनीपुर से 45 वर्षीय महिला व रुकमिणी विहार से 65 वर्षीय महिला के कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि इनके संपर्कों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed