{"_id":"636178ba39d3a718df4d1b94","slug":"aligarh-on-gt-road-the-scavengers-cheated-the-woman-city-office-news-ali303803172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जीटी रोड पर टप्पेबाजों ने महिला से ठगे जेवर, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जीटी रोड पर टप्पेबाजों ने महिला से ठगे जेवर, आरोपियों की तलाश में पुलिस
Wed, 02 Nov 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:21 AM IST
सार
सिटी हाईस्कूल के पास उसे सुरक्षा कारणों का हवाला देकर डराते हुए जेवरात उतरवा लिए और लिफाफे में कंकड़ थमा दिए। इसके बाद खुद गायब हो गए। जब उसने लिफाफा देखा तो दंग रह गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में एएमयू सिटी स्कूल के पास मंगलवार को टप्पेबाजों ने बुलंदशहर की महिला से बातों में लगाकर जेवरात उतरवा लिए और उसके साथ ठगी कर चले गए। महिला को टप्पेबाज कागज के लिफाफे में कंकड़ थमा कर चले गए।
विज्ञापन
इस मामले में महिला अचलपुर अनूपशहर बुलंदशहर की उर्मिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मसूदाबाद बस स्टैंड पर अनूपशहर की बस का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक उसे टिर्री में लिफ्ट देकर अपने साथ बैठाकर चल लिए। उन्होंने खुद को बैंककर्मी बताते हुए अनूपशहर जाना बताया।
विज्ञापन
सिटी हाईस्कूल के पास उसे सुरक्षा कारणों का हवाला देकर डराते हुए जेवरात उतरवा लिए और लिफाफे में कंकड़ थमा दिए। इसके बाद खुद गायब हो गए। जब उसने लिफाफा देखा तो दंग रह गई। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन