फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh on 10th position in the case of infection

संक्रमण के मामले में प्रदेश में 10वें पायदान पर अलीगढ़

Wed, 08 Jul 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh on 10th position in the case of infection
कल्पना वार्ष्णेय शिक्षिका द्वारिकापुरी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में अलीगढ़ प्रदेश में 10 वें पायदान पर है। मौजूदा रफ्तार से संक्रमित मिलते रहे तो वाराणसी, हापुड़ एवं बुलंदशहर को संक्रमण के मामले में अलीगढ़ पीछे छोड़ देगा। यह स्थिति खतरे की घंटी से कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अभी तक जो अध्ययन एवं अनुभव सामने आए हैं, उससे इतना तो जाहिर हो चुका है कि सिर्फ मास्क पहनकर ही कोरोना के संक्रमण को बहुत हद तक सीमित कर सकते हैं। शारीरिक दूरी एवं 20-30 सेकंड तक हाथ धोकर कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

अधिक से अधिक जांच एवं मरीज को चिन्हित कर आइसोलेट करना संक्रमण रोकने के लिए सबसे जरूरी है। यह काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। तीन महामंत्र (मास्क, सामाजिक दूरी एवं बार-बार हाथ धोने) का स्मरण रखें। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
अपना व परिवार के साथ समाज एवं देश का भी ख्याल रखना चाहिए। लापरवाही के कारण कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चेन को तोड़ना बेहद जरूरी है। हमें सोचना चाहिए कि संक्रमण को रोकने में कैसे मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीके शर्मा, एसीएमओ
बिना मास्क सड़क पर घूमते लोगों को देखकर दुख होता है। बाजार में भीड़ से मन घबराता है। अमेरिका की हालत देख चुके हैं। देश में जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है वह चिंताजनक है। जिम्मेदार नागरिक बनकर संक्रमण रोकने में मदद करनी चाहिए। लोगों के सहयोग से ही इसे रोका जा सकता है।
- कल्पना वार्ष्णेय, शिक्षिका, द्वारिकापुरी
अलीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अभी हम सचेत नहीं हुए तो बाद में नुकसान उठाना होगा। जिन शहरों एवं देशों ने लापरवाही बरती है, उनका हश्र देख चुके हैं। मास्क पहनें, भीड़ में न जाएं। जरूरत न हो तो घर से नहीं निकले। शारीरिक दूरी बनाए रखें।

चेतन पांडेय, उद्यमी

चेतन पांडे उद्यमी।

चेतन पांडे उद्यमी।- फोटो : CITY OFFICE

डॉ. बीपी सिंह कल्याणी सीएमओ।

डॉ. बीपी सिंह कल्याणी सीएमओ।- फोटो : CITY OFFICE

डॉ. पीके शर्मा एसीएमओ

डॉ. पीके शर्मा एसीएमओ- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed