फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh olympic

अलीगढ़ ओलंपिकः एमवीएम टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल

Mon, 20 Jan 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh olympic
कबड्डी प्रतियोगिता में ‌विजेती टीम। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला और पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अलीगढ़ ओलंपिक 2020 के तीसरे दिन रविवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर कबड्डी और कराते टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी का फाइनल मुकाबला एमवीएम टीम ने 27-20 से जीता। कराते के फाइनल मैच में कराते टेंपल एकेडमी ने बुलंदशहर की टीम को हराकर अपने नाम किया। विजेताओं को शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार और कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इजलाल अहमद ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल एमवीएम टीम ने 23-15 से केतन कान्वेंट स्कूल से जीता। दूसरा सेमीफाइनल अलीगढ़ एकेडमी ने 20-15 से एसएसपी सूल से मैच जीता। फाइनल मैच एमवीएम ने अलीगढ़ एकेडमी से 27-20 से जीता। संचालन कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मो. अली ने किया। रैफरी की भूमिका गजेंद्र तिवारी, करन सिंह, अवधेश सारस्वत, चंद्रशेखर हरिराज सिंह, अजय कुमार, राहुल सैनी, शमशाद मलिक, दीक्षा शर्मा, शिव कुमार ने निभायी। कराते टूर्नामेंट में अलीगढ़ के अलावा अन्य जिलों से आए कुल 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। फर्स्ट ट्राफी अलीगढ़ की कराते टेंपल एकेडमी ने जीती। उपविजेता ट्राफी बुलंदशहर ने हासिल की। टूर्नामेंट के लिए रैफरी, स्कोरर बाहर से बुलाए गए थे। जिनमें आगरा से सेंसई पुष्पेंद्र यादव, खुर्जा से कुर्बान खान, जेवी नगर से मास्टर मुरस्लीन व जफर खान, फिरोजाबाद से आशीष गौतम व राहुल कुमार, हाथरस से फिरोज खान एवं सुरेश चंद, आगरा से विपुल कुमार, अलीगढ़ से मोहम्मद तालिब शमीम ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

बास्केटबाल टूर्नामेंट में आज होंगे बालिका और बालक वर्ग के फाइनल मैच
संत फिदेलिस स्कूल तालानगरी में रविवार को बास्केटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रिंसिपल फादर सन्नी कोटूर, फादर जोश अकरा, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दाऊदयाल, सचिव सुनील दत्ता, ट्रेसजार जाकिर रजा और ओम शिव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। नॉक आउट मैच के बाद बालक-बालिका वर्ग में सेमी फाइनल मैच आयोजित हुए। आज (सोमवार) बालक वर्ग में संत फिदेलिस बनाम सेवियो नवजीवन बाल भवन और बालिका वर्ग में संत फिदेलिस स्कूल और रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न नॉकआउट मैच के बाद बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कालेज ने 27-08 से संत फिदेलिस स्कूल बी टीम से जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच संत फिदेलिस स्कूल ए टीन में टीआर गर्ल्स इंटर कालेज से 29-14 से जीता। वहीं बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल सेवियो बालजीवन भवन ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल से 31-24 से जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच संत फिदेलिस स्कूल ए टीम ने सीबी गुप्ता से 27-21 से जीता। रैफरी, स्कोरर आफिशियल की जिम्मेदारी विशाल शर्मा, उमेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक सैनी, नितिन शर्मा, विमल शर्मा, गौरव गौर, कृष्णा कुमार, ओम प्रकाश, जतिन राठौर, आदित्या सिंह ने निभायी।
मंगलवार से शुरू होंगे फुटबॉल और हॉकी के टूर्नामेंट, खिलाड़ी करें संपर्क
हॉकी और फुटबॉल के टूर्नामेंट अलबरकात पब्लिक स्कूल में मंगलवार से शुरू होंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपनी टीम सहित 9412274248 पर संपर्क कर सकते हैं।
निशुल्क है अलीगढ़ ओलंपिक
अमर उजाला द्वारा आयोजित अलीगढ़ ओलंपिक 2020 पूरी तरह से निशुल्क है। खिलाड़ी व विद्यार्थी विभिन्न खेलों में निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
कबड्डी संघ ने जीता मैच
अलीगढ़। जिला कुश्ती संघ और जिला कबड्डी संघ के सीनियर खिलाड़ियों के बीच रविवार को नौरंगीलाल जीआईसी के मैदान पर मैत्री मैच आयोजित हुआ। जिसमें सीनियर खिलाड़ियों ने अपने अनुभवी दाव पेच दिखाए। कबड्डी संघ ने 18-14 से यह मैच जीता।

ये हैं सहयोगी
पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री, प्रिसिजन ओवर्सीज, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी, विनीत ऑटो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, डीएस बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इकरा पब्लिक स्कूल, रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, ओ टू जिम एंड फिटनेस सेंटर, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा, अल बरकात पब्लिक स्कूल, वाइब्रेंट होंडा, मां सरस्वती डिजिटल लाइब्रेरी, जीएस इलेक्ट्रिकल, पारस ज्योति बैंक्वेट हाल, थ्री डाट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, ला शेफ रेस्टोरेंट, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर, रेडियो पार्टनर बिग एफएम।
अमर उजाला ने जो कराते को प्लेटफार्म दिया है, इससे कराते के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।
- कमल जैन, उपाध्यक्ष जिला कराते एसोसिएशन।
अलीगढ़ ओलंपिक 2020 का खुमार खिलाड़ियों पर इस प्रकार चढ़ा कि अलीगढ़ के अलावा भी कई खिलाड़ी खेलने के लिए आए। -
मिर्जा वसीम बेग, सचिवजिला कराते एसोसिएशन।
अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक की वजह से खिलाड़ियों में नई प्रतिस्पर्धा आई है। इससे कराते का खेल भी खूब निखरेगा।
- दीपाली जैन, अध्यक्ष जिला कराते एसोसिएशन।

 कराते प्रतियोगिता में विजेता बच्चे।

कराते प्रतियोगिता में विजेता बच्चे।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed