{"_id":"5e221fae8ebc3e4b294d1cd7","slug":"aligarh-olympic-2020-aligarh-news-ali2243365124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने ताजा कर दीं ओलंपिक की यादें: पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने ताजा कर दीं ओलंपिक की यादें: पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुति करती विश्व भारती पब्लिक स्कूल की छात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व पावना ग्रुप द्वारा आयोजित अलीगढ़ ओलंपिक 2020 का शुक्रवार को 38 बटालियन पीएसी में शानदार तरीके से आगाज हुआ। तिरंगा फहराने, मार्च पास्ट और मशाल जलाकर ओलंपिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल ने कहा कि अमर उजाला ने ओलंपिक की यादें ताजा कर दी हैं। इतना ही नहीं, जापान में होने वाले ओलंपिक 2020 से पहले आयोजन कराकर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इस ओलंपिक से अलीगढ़ का खेल बहुत आगे जाने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में खेलों का बड़ा महत्व है। स्कूलों में खेल और खेल की भावनाओं की जरूरत है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में 38 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अनीस अहमद अंसारी व एसपीआरए आईपीएस अतुल शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल, 38 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अनीस अहमद अंसारी और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन अग्रवाल ने भारतीय तिरंगा, अलीगढ़ ओलंपिक और अमर उजाला का ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सेनानायक और जफर इकबाल ने मशाल जलाकर ओलंपिक की शुरुआत की। मशाल की शुरुआत प्रवीन अग्रवाल ने दौड़कर की। इसके बाद यह मशाल पारुल जिंदल, श्याम कुंतैल, अमन राठी, सुनीता सिंह, लुबना खालिक, डीआर यादव, मनोज जादौन के हाथों से होती हुई डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स और हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनीसउर्रहमान, एथलेटिक्स के राष्ट्रीय पदक विजेता हीरा सिंह सहित खेल सचिवों के पास पहुंची। इनसे जफर इकबाल और सेनानायक अनीस अहमद अंसारी ने मशाल लेकर दौड़ लगाई और मुख्य मशाल को प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ ही सभी ने गुब्बारे उड़ाकर मार्च पास्ट का शुभारंभ किया। मार्च पास्ट में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, पीएसी के जवान और खेल संगठनों ने हिस्सा लिया। यहां प्रायोजकों ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
मार्च पास्ट में इकरा पब्लिक स्कूल तो बैंड में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल रहा विजेता
मार्च पास्ट और बैंड प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पीएसी से सोनवीर सिंह सिरोही ने निभाई। उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि अलीगढ़ मार्च पास्ट में इकरा पब्लिक स्कूल और बैंड में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल विजेता रहा। जबकि मार्च पास्ट में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल द्वितीय और विश्व भारती पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जबकि बैंड में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मार्च पास्ट में 38 वीं वाहिनी पीएसी, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, विश्व भारतीय पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, रतन प्रेम डीएवी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, टीकाराम इंटर कालेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, अलीगढ़ कराटे एसोसिएशन, अलीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन, अलीगढ़ कुश्ती एसोसिएशन, एचबी इंटर कॉलेज सहित 3 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी और 8 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने भाग लिया।
ये रहे मौजूद
अमन राठी (विनीत ऑटो), मनोज जादौन व सुनीता सिंह (विश्व भारती पब्लिक स्कूल), पारुल जिंदल (नारायणी इंटरनेशनल स्कूल), इरशाद हुसैन (ओटू जिम), संदीप चौधरी (मां सरस्वती लाइब्रेरी), लुबना खालिक, मेराज व निगार अफ्शां (इकरा पब्लिक स्कूल), बाइक राइडर योगेश सारस्वत, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, डीआर यादव (प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी), नीरू अरोरा व पीयूष भटनागर (साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल), आरजे कल्पना जादौन, इजलाल अहमद, हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अफजाल अहमद, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मो. अली, हीरा सिंह, कल्पना चौधरी, विवेक चौधरी, करुण प्रताप शर्मा, मिर्जा वसीम बेग, प्रमोद शर्मा, मुकेश कुमार, इश्त्याक अली, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत (आईआईएमटी), अवधेश कुमार, गजेंद्र तिवारी, भगत सिंह बाबा, मुजाहिद असलम, विनीत यादव समेत सभी खेल सचिव मौजूद रहे।
पूरी तरह निशुल्क है अलीगढ़ ओलंपिक
अमर उजाला द्वारा आयोजित अलीगढ़ ओलंपिक 2020 पूरी तरह से निशुल्क है। खिलाड़ी व विद्यार्थी विभिन्न खेलों में निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
आज (शनिवार) के कार्यक्रम
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। जो भी टीम भाग लेना चाहती हैं, वह सुबह आठ बजे कबड्डी संघ के सचिव मो. अली को रिपोर्ट करें। जरूरत पड़ने पर मो. अली से 9528252950 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ये हैं सहयोगी
पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री, प्रिसिजन ओवर्सीज, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी, विनीत ऑटो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, डीएस बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इकरा पब्लिक स्कूल, रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, ओ टू जिम एंड फिटनेस सेंटर, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा, अल बरकात पब्लिक स्कूल, वाइब्रेंट होंडा, मां सरस्वती डिजिटल लाइब्रेरी, जीएस इलेक्ट्रिकल, पारस ज्योति बैंक्वेट हाल, थ्री डाट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, ला शेफ रेस्टोरेंट, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर, रेडियो पार्टनर बिग एफएम।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन
विश्व भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। इसकी तारीफ मंच से भी की गई।
ये बोले गणमान्य
- खेल में जीतने और हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा लेना होता है। ऐसे प्लेटफार्म से ही खिलाड़ी अपने परिवार, जिला और देश का नाम रोशन करते हैं। सभी खिलाड़ी खेल भावना से हिस्सा लें। - अनीस अहमद अंसारी, सेनानायक 38 वीं वाहिनी पीएसी।
- खेल के दौरान टीम के साथ जीतना, हारना, हंसना, रोना आपस में मिल-जुलकर खेल भावना के साथ एकता को बढ़ाता है। यही पल जीवन में बहुत काम आते हैं। हार-जीत के अलावा स्वस्थ रहने के लिए भी खेलना चाहिए। - आईपीएस अतुल शर्मा, एसपी ग्रामीण।
- अमर उजाला ओलंपिक से जिले के खिलाड़ियों को नया और बेहतर प्रतिस्पर्धा का मुकाम मिल रहा है। मेरी आशा है कि अगली बार यह ओलंपिक एएमयू में आयोजित हो, जिससे हमारा भी मनोबल बढ़े। - बुशरा ग्यास, एएमयू शिक्षिका।
- खेल कर्म के साथ जीवन कौशल को सिखाता है। खेलों को बढ़ाने में आयोजक, प्रायोजक, खिलाड़ी के साथ साथ दर्शकों का भी बड़ा हाथ है। जिले के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए दर्शकों को भी आगे आना चाहिए। - श्याम कुंतेल, प्रधानाचार्य ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल।
- जो खेलता है। वही जीतता है और हारता है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। जिले के खिलाड़ियों के साथ एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। - प्रवीन अग्रवाल, डायरेक्टर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल।
पीएसी का रहा सहयोग
उद्घाटन समारोह को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में 38 वीं वाहिनी पीएसी का खास सहयोग रहा। गुरुवार रात पड़ी बारिश के बावजूद पीएसी के रंगरूटों ने देश दीपक व सोनवीर सिंह सिरोही के नेतृत्व में पूरे मैदान से बारिश का पानी सुखाया। इस कार्य को शुक्रवार सुबह अंजाम दिया गया। इसके अलावा भी पीएसी ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

अलीगढ़ ओलंपिक 2020 का गुब्बारें उड़ाकर शुभारंभ करते खिलाड़ी जफर इकबाल व अन्य।- फोटो : CITY OFFICE

अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2020 में आयोजित ऊँची कूद में छलांग लगाता खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE