फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh old collectorate park seen in a new look

Aigarh News: नए कलेवर में दिखेगा पुराने कलेक्ट्रेट का पार्क, जल्द होगा उद्घाटन

Tue, 27 Dec 2022 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

अलीगढ़ की नई कलेक्ट्री बनने के बाद पुराने पार्क को नए लुक में लाने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ठान रखी है। जल्दी ही कलेक्ट्रेट का पार्क नए कलेवर में नजर आएगा।

विज्ञापन
Aligarh old collectorate park seen in a new look
अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने लिया पार्क निर्माण का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ का नया कलक्ट्रेट भवन बन जाने के बाद पुराने कलक्ट्रेट भवन का हिस्सा, जो मरम्मत एवं उचित देखरेख के अभाव में जीर्ण शीर्ण था, अब जल्द ही नए कलेवर में दिखेगा। यह बदलाव डीएम इंद्र विक्रम सिंह के प्रयासों से हो रहा है। उन्होंने उपेक्षित पड़े इस पार्क का न केवल सौंदर्यीकरण कराया है, बल्कि आसपास के दूसरे कार्यालयों में रंगाई पुताई व साफ सफाई के बाद उन्हें बेहतर कराने का भी प्रयास किया है।

विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट में आने वाले लोग भी इस नए कलेवर को देखकर खुश हैं। डीएम के प्रयास के बाद कलेक्ट्रेट में नई सड़क का निर्माण हो चुका है। डीएम पुराने कलक्ट्रेट में चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जल्द ही पार्क का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा जाता है कि व्यक्ति लाख परेशानियों से घिरे रहने के बाद भी अपना पुराना प्यार नहीं भूलता। इसी प्रकार से वर्तमान जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जिस पार्क, बरामदा और दफ्तर में एसडीएम और एडीएम के तौर पर तैनात रहते हुए कई बड़े कार्य किये, उस स्थान को ऐसे ही कैसे खराब होने दे सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed