फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now the order of trial on the Inspector of Akrabad

अलीगढ़: अब अकराबाद के दरोगा पर मुकदमे के आदेश

Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now the order of trial on the Inspector of Akrabad
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अधिकारियों की तमाम नसीहतों और सख्ती के बाद भी निचले स्तर पर कर्मचारी फजीहत कराने से बाज नहीं आ रहे। अब छर्रा क्षेत्र के भाजपा विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने अकराबाद के एक दरोगा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी है। दरोगा पर दोनों हाथों से खुली लूट का आरोप लगाया है। उनका यह पत्र मिलने के बाद एसएसपी ने विभागीय जांच व मुकदमे के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इसी तरह की शिकायतों पर पिछले दिनों गभाना में भी दरोगाओं पर मुकदमे दर्ज हुए थे।
विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने एसएसपी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अकराबाद क्षेत्र में कंसट्रक्शन एंड इंजी. कानपुर के अधिकारियों ने अपने चौकीदारों के साथ मारपीट की थी। इस प्रकरण में मिली शिकायत पर अकराबाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ भी लिया था। मगर उसी रात में थाने के एसआई योगेंद्र ने रिश्वत लेकर मात्र शांति भंग में आरोपियों का चालान कर दिया। यह कृत्य इलाके में चर्चाओं में है और इसके अलावा इसी तरह की आए दिन इस दरोगा के विषय में शिकायतें मिलती रहती हैं।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के हौसले इसलिए भी बुलंद हो रहे हैं कि तबादला होने के बाद भी वे कार्यमुक्त नहीं होते हैं। खुद योगेंद्र का जीआरपी में तबादला हो गया है। मगर यहां से रिलीव नहीं किया गया। उन्होंने दारोगा पर लूट करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि और भी ऐसे कई कर्मचारी हैं, जो तबादले के बाद भी रिलीव नहीं हुए। मामले में जांच कराकर कठोर कार्रवाई व शासन को अवगत कराने को कहा गया है। एसएसपी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए दारोगा योगेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार विधायक की शिकायत मिली है। इस मामले में मुकदमा व अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह प्रकरण तो एक उदाहरण मात्र है। दरोगा को लेकर कई शिकायतें हैं। किसी से कुछ रुपये लेने तो किसी से कुछ रुपये लेने। इन्हीं तमाम प्रकरणों में एसएसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है और कार्रवाई के लिए कहा गया है।
- रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा विधायक छर्रा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed