फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now permission for hundred people will be given in the wedding ceremony

अलीगढ़: अब सौ लोगों की अनुमति ही मिलेगी शादी-समारोह में

Sun, 22 Nov 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now permission for hundred people will be given in the wedding ceremony
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहालगों को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है। अब शादी, ब्याह, मांगलिक कार्यों में कहीं भी 100 लोगों से ज्यादा की भीड़ नहीं जुट पाएगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शाम को कलेक्ट्रेट में गेस्ट हाउस, वैंक्वेट हाल संचालकों, होटल मालिकों और टैंट कारोबारियों की बैठक कर नए निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हर आयोजन स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क का होना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनर, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था होना अनिवार्य है। सर्दी जुकाम या बुखार के लक्षण वाले व्यक्ति आयोजन में शामिल नहीं होंगे। उनको कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य है। जिससे दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके। निर्देंशों का उल्लंघन होने पर महामारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज होगा। यही नहीं इन आयोजनों में अचानक जांच भी हो सकती है। जिसमें 200 से अधिक लोग मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बहरहाल, बैठक में बुलाए गए कारोबारियों में नए निर्देशों को लेकर असहजता हो गई है। कारोबारी पहले से ही 500 लोगों के कार्यक्रम की अनुमति मांग रहे थे। बमुश्किल 200 लोगों की अनुमति मिली और अब वह भी 100 पर सिमट गई है। ऐसे में उनको अपनी कमाई कम होने का अंदेशा है, जिससे सभी के चेहरे उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट बुलाया था। वहां पर हुई बैठक में बताया गया कि अब कोई भी कार्यक्रम 200 लोगों की भीड़ के साथ नहीं होगा। केवल 100 लोगों को ही कार्यक्रम में आने की अनुमति दी जाएगी। 25 नवंबर से होने वाली सहालगों के लिए अनुमति लेना जरूरी है। जिस घर में शादी ब्याह है, उसी के आयोजक अनुमति लेंगे। हमारी मांग ये है कि पुलिस किसी भी आयोजन में बेवजह परेशानी न पैदा करे। नियमों का पालन करने में हम सभी प्रशासन का साथ देंगे।
-प्रदीप गंगा, अध्यक्ष अलीगढ़ टेंट व्यापारी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed