{"_id":"6270241d6d828a77ba5d6396","slug":"aligarh-notice-to-professor-sufiyan-who-went-to-pakistan-without-permission-city-office-news-ali290651976","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बिना अनुमति के पाकिस्तान गए प्रोफेसर सूफियान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बिना अनुमति के पाकिस्तान गए प्रोफेसर सूफियान को नोटिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अनुमति लिए बगैर पाकिस्तान जाने पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अरबी विभाग के प्रोफेसर अबू सूफियान इस्लाही को नोटिस दिया गया है। प्रो. सूफियान के आवेदन पत्र को उच्चाधिकारियों तक उपलब्ध न कराने पर लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों का कहना है कि जब किसी को विदेश जाना होता है तो उन्हें छुट्टी और जाने की अनुमति यूनिवर्सिटी से लेनी पड़ती है। बिना अनुमति के कहीं भी जाना अनुशासनहीनता मानी जाती है लेकिन प्रो. इस्लाही बिना अनुमति के पाकिस्तान चले गए। इस बारे में विभाग के लोगों का कहना है कि प्रो. इस्लाही ने छुट्टी और अनुमति के लिए आवेदन पत्र दिया था, लेकिन वह बिना स्वीकृति के पाकिस्तान चले गए।
उनके आवेदन पत्र को विभाग के लिपिक हशमत ने उच्चाधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराया। इस आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कुलपति ने प्रो. इस्लाही से जवाब तलब किया है। उन्होंने जवाब भी दे दिया है। इस संबंध में पीआरओ मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ब्यूरो