{"_id":"61c4cd22f3372b120f109329","slug":"aligarh-no-farmer-s-income-doubled-in-seven-years-jayant-aligarh-news-ali281347495","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सात साल में किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सात साल में किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई : जयंत
विज्ञापन
इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा और रालोद की संयुक्त महारैली में कार्?
- फोटो : CITY OFFICE
इगलास में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस पर आयोजित सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था, सात साल में किसानों की आय दोगुना कर देंगे। किसी की आय दोगुना हुई है क्या, किसी की नहीं हुई। चरण सिंह का दिमाग अर्थशास्त्री, दिल किसान का था।
वे गांव किसान की भाषा बोलते समझते व अंग्रेजी में किताब लिखते थे। वे जानते थे कि देश के मुद्दे गांव में पहुंचाने हैं। उन्हीं की तरह हमें काम करना है। आज अखबार विज्ञापन से पाट दिए गए हैं। किसान खुशहाल हो गए, आय दोगुना हो गई। मगर मैं आंकड़े बताना चाहता हूं। आज देश में प्रतिव्यक्ति औसत आय 86,659 रुपये और यूपी में 41030 रुपये यानि आधे से भी कम है।
उन्होंने कहा कि 2016-17 में अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश की जीडीपी 6.6 फीसदी थी, लेकिन भाजपा राज में 1.9 फीसदी रह गई है। क्योंकि योगी बैलेंस शीट को समझ नहीं सकते। वह अधिकारियों के लाए फाइल पर बिना पढ़े हस्ताक्षर कर देते हैं। वही बयान दे देते हैं। मैं अर्थशास्त्र का छात्र रहा हूं। देश व यूपी की वित्तीय हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
साधारण किसान परिवार गुजारा नहीं कर सकता। हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही। ध्यान रखना...नौकरी न मिली तो शादी नहीं। इनका बस चले तो इनकी तरह कुंवारे रह जाओगे। शादी करानी है तो नौकरी चाहिए। प्रदेश में आईटीआई सहित तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे 67 फीसदी युवा बेरोजगार हैं।
2012 में यह आंकड़ा सिर्फ 13 फीसदी था। मतलब आपके पास डिप्लोमा व अन्य महंगी डिग्री है, मगर नौकरी नहीं है। जीविका का कोई आधार नहीं है। कितने बच्चे डिप्लोमा कर चुके, मगर खेत में मजदूरी करनी पड़ रही है। हजारों का बिजली का बिल आता है। लोग बिल चुका नहीं पा रहे। मजदूर व रोज काम खोजने वाला क्या हजारों का बिल चुका सकता है।
कानून व्यवस्था पर योगी सरकार पर बोला हमला
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि योगी जी प्रचार करते हैं कि हमने प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधार ली। मगर हालात ये हैं कि प्रदेश में हर दो घंटे में महिला संग दुष्कर्म, 90 मिनट में बच्ची से दुष्कर्म या अश्लील हरकत हो रही है। हाथरस में जो हुआ किसी से छिपा नहीं है। रात के अंधेरे में परिवार को मौका नहीं दिया कि बेटी के अंतिम दर्शन कर सकें। ये जाहिल लोग, जो सेंगर को बचाने में जुटे थे, हाथरस के अपराधियों को बचाने में जुटे थे।
इन लोगों की पहचान कर लो। मोदी जी कहते हैं कि कपड़ों से पहचान होती है। योगी जी कहते हैं कि गुंडों को भगाएंगे। मैंने पुलिस की लाठी खाई। मेरा पुलिस से कोई बैर नहीं। आपके लिए 100 लाठी खानी पड़ी तो खाऊंगा, मगर वर्दी पहनने वालों का ख्याल रखेंगे।
उन्होंने चरण सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में सीबी गुप्ता की सरकार में चौधरी साहब गृहमंत्री थे। उन पर नेताओं पर लगे मुकदमे वापस लेने का दबाव बना, उन्होंने दबाव नहीं माना और सरकार से इस्तीफा दे दिया। पुलिस की तनख्वाह बढ़ाई। दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आने पर खुद पर और अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले लिए हैं। ये क्या गुंडों को भगाएंगे।
अखिलेश यादव के ट्वीट से योगी-मोदी को नींद नहीं आने वाली
जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग के ट्वीट से आज रात योगी-मोदी को नींद नहीं आने वाली है। क्योंकि इन लोगों ने चौधरी साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। इन लोगों ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों को तरह-तरह के झूठे वायदे किए थे।
2017 के चुनाव में अमित शाह ने चौ. चरण सिंह के नाम पर किसान सम्मान योजना बनाने का एलान किया। मगर दूरबीन लगाकर भी ऐसी कोई योजना नहीं दिखाई दे रही। चरण सिंह की बातें करना आसान है, लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चलना मुश्किल है और यह भाजपाइयों के लिए तो असंभव है।
इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी, प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, रालोद प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मसूद आदि मौजूद रहे। संचालन सपा एमएलसी संजय लाठर व रालोद ब्रज प्रांत अध्यक्ष जगपाल सिंह ने किया।