{"_id":"5deb6e4d8ebc3e1b8c42511c","slug":"aligarh-ninth-class-student-reported-missing-later-rescued-by-police-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 9वीं कक्षा के बच्चे ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, वजह जान पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 9वीं कक्षा के बच्चे ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, वजह जान पुलिस भी हैरान
Sat, 07 Dec 2019 02:48 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चे ने रची झूठी कहानी
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के अवर लेडी फातिमा स्कूल के गेट के पास एक छात्र के गायब होने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके में बच्चे के अपहरण का शोर मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए और कई इलाकों में टीमें भेज दी गईं।
विज्ञापन
कई घंटों की जांच के बाद जब सच्चाई सामने आई तो घरवालों के साथ ही पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के बाद पूछताछ की तो पहले उसने अपहरण किए जाने की बात कह दी। बाद में पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन
बच्चे ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने के लिए खुद ही गायब हो गया था। उसने बताया कि स्कूल के सामने एक मार्केट में उसने अपना बैग फेंक दिया था और कपड़े बदल कर क्रिकेट खेलने चला गया था।
विज्ञापन