फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news: Two arrested for illegal recovery from animal trucks

Aligarh: बजरंगल दल के नाम पर पशुओं से लदे ट्रकों से वसूली करने वालों को भेजा जेल

Fri, 16 Sep 2022 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

नगला बलराम के राजेश चौधरी व चंदफरी के भोला ठाकुर को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य मुकेश उपाध्याय व अतुल शर्मा भाग गए। इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि इनके गिरोह का सरगना मुकेश है। गिरोह में कुल 7 लोग हैं।

विज्ञापन
Aligarh news: Two arrested for illegal recovery from animal trucks
पुलिस की गिरफ्ता में आरोपी़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजरंग दल के पदाधिकारी बनकर पशुओं के ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने लाल रंग की टीयूवी कार में चलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरोह के पांच सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बुधवार देर शाम एक ट्रक को घेरकर वसूली कर रहा गिरोह जब सीओ की गाड़ी देखकर भाग तो पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। मामले में ट्रक चालक की ओर से इगलास में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह के अनुसार वे देर शाम अलीगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी मथुरा हाईवे पर पशुओं से लदे ट्रक को घेरकर एक टीयूवी सवार कुछ लोग खड़े थे। उन्हें दूर से कुछ संदेह हुआ तो खुद के ड्राइवर को इशारा कर अपनी गाड़ी को रुकवाया। यह देख टीयूवी वाले उसमें सवार होकर भागने लगे। इस पर वायरलेस कर टीयूवी की घेराबंदी कराई।
विज्ञापन


इस दौरान नगला बलराम के राजेश चौधरी व चंदफरी के भोला ठाकुर को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य मुकेश उपाध्याय व अतुल शर्मा भाग गए। इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि इनके गिरोह का सरगना मुकेश है। गिरोह में कुल 7 लोग हैं। ये अब तक इसी तरह के ट्रकों के चालकों को डरा धमकाकर हजारों रुपये वसूल चुके हैं। सीओ ने बताया कि मामले में कागारौज आगरा के बंटू कुरैशी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed