फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः झगड़े के दौरान चली गोली से किशोरी की मौत

Mon, 08 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
ऋतिका का फाइल फोटो - फोटो : IGLASS
रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव हस्तपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई गोली से एक किशोरी की मौत हो गई जबकि उसकी मां घायल हो गई। मृतका दसवीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन

गांव हस्तपुर निवासी बच्चू सिंह पुत्र बदलूराम राजमिस्त्री हैं। उनकी पत्नी रचना परचून दुकान चलाती हैं। उनकी दुकान के सामने पड़ोसी राजेंद्र पुत्र महाराम की भी परचून की दुकान है। दोनों के बीच ग्राहकों को लेकर विवाद होता रहता है। बताते हैं कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे राजेंद्र रास्ते में खड़े होकर लघुशंका कर रहा था। इस पर रचना ने टोका। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

गुस्से में राजेंद्र घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और गोली चला दी। एक गोली रचना की बेटी ऋतिका (14) के पेट में लगी, जबकि रचना के हाथ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां, डॉक्टर ने ऋतिका को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि ऋतिका अपनी मां और पड़ोसी दुकानदार के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंची थी। रचना का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रचना गौतम की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र पुत्र महाराम सिंह समेत उसके भाई श्रीकृष्ण, भतीजे श्रीकांत, ऋषिकांत व बेटे नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उनकी दुकान पर आकर दुकान बंद करने की धमकी देने के साथ झगड़ा किया था।

उधर घटना की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल रिपुदमन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया है। उससे लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed