{"_id":"6318ee9681fbf6541338dcf4","slug":"aligarh-news-harduaganj-news-ali2998783172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कार्रवाई न होने से आहत छेड़छाड़ पीड़िता के परिवार ने किया पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कार्रवाई न होने से आहत छेड़छाड़ पीड़िता के परिवार ने किया पलायन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़खानी तथा उसके पिता से मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार बुधवार शाम गांव से पलायन कर गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सूर्यास्त होते ही परिवार के लोग घर से ताला लगाकर टेंपो में सवार होकर चले गए। कहां गए, यह किसी को पता नहीं हैं। लोगों का कहना है कि न्याय न मिलने से आहत परिवार चुपचाप घर छोड़ गया है। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर करीब साढ़े सात बजे सीओ अतरौली विशाल चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजपाल सिंह गांव पहुंचे। वे पीड़िता के मकान का वीडियो बनाकर लौट गए।
- पीड़ित परिवार के आरोपों के अनुसार छेड़खानी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों की जांच की जा रही है। दिन में वे एसएसपी कार्यालय भी गए थे। शाम को यह लोग गांव में नहीं मिले हैं। कहां चले गए, यह जानकारी कराई जा रही है। परिवार को पूरा न्याय दिया जाएगा।
-विशाल चौधरी, सीओ, अतरौली