फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बुढ़ासी सील, झगड़े के छह आरोपी व पांच पुलिस कर्मी क्वारंटीन

Thu, 04 Jun 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
झगडे़ के आरोपियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार की देर रात हरदुआगंज पहुंचे एसडीएम कोल ने बुढांसी के चार, दीनदयालपुर से एक तथा ग्वालरा के एक व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए अतरौली के एल-वन अस्पताल भिजवाया। बुढांसी व ग्वालरा प्रधान ने मुहल्लों को सील कराते हुए पूरे गांव को सैनिटाइज कराया है। संक्रमित लोगों के परिवार के 55 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। उधर झगड़े के आरोपियों को पकड़ने और अदालत तक ले जाने वाले पांच पुलिस कर्मियों को भी क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में रविवार को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में जिन लोगाें को पाबंद किया था उनमें से 6 लोगों के मंगलवार देर शाम कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। देर रात करीब 11 बजे बुढांसी पहुंचे एसडीएम कोल संजीव ओझा ने छह संक्रमित लोगों को अतरौली के एल-वन अस्पताल भेजा। बुधवार की सुबह हरदुआगंज से स्वास्थ्य टीम ने बुढांसी, दीनदयालपुर व ग्वालरा गांव पहुंचकर संक्रमित लोगों के परिवार की जांच का नमूना लेने के साथ सभी को होम क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन

बुढांसी ग्राम प्रधान गुलशन बेगम तथा ग्वालरा प्रधान मिथलेश कुमारी ने गांव मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कराने के साथ गांव को सैनिटाइज कराया है। बुढांसी में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। केवल बैंक खुले रहे। आवाजाही न के बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संक्रमित लोगों को अतरौली के एल-वन अस्पताल भेजा गया है। उनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बुढांसी से 31, दीनदयालपुर से 8 तथा ग्वालरा से 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। - डॉ. बृजमोहन, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed