फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

डॉ. सुग्रीव सिंह के चचेरे भाई ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 25 Nov 2020 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सुग्रीव यादव को देखने पहुंचे बीजेपी के अलीगढ़ व मेरठ के पदाधिकारी - फोटो : CITY OFFICE
दादों क्षेत्र के गांव समेना ततारपुर के मूल निवासी आरएसएस के मेरठ प्रांत प्रचारक धनीराम सिंह के बड़े भाई डॉ. सुग्रीव सिंह पर सोमवार देर शाम कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। हमले में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। मामले में मंगलवार को उनके चचेरे भाई अनिल कुमार ने थाने में अज्ञात छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम डॉ. सुग्रीव सिंह खेत पर पानी लगाने गए थे। तभी कुछ लोगों ने घेरकर उन पर फायरिंग कर दी थी। हमले में एक गोली उनके सीधे पैर के टखने के नीचे लग गई। फायरिंग की आवाज व डॉ. सुग्रीव सिंह के शोर पर गांव के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े थे। लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉ. सुग्रीव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गांव में व जिला अस्पताल में पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए थे। इस हमले में रंजिश की बात निकलकर सामने आ रही है। पुलिस ने मंगलवार को सुग्रीव सिंह के भाई की शिकायत पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि जिन लोगों पर शक है, उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। गांव के ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed