{"_id":"631e3f0d18d3a15842570986","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali300161940","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की कलुषता को दूर करने का पर्व है क्षमा वाणी : आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की कलुषता को दूर करने का पर्व है क्षमा वाणी : आचार्य
विज्ञापन
खिरनी गेट पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर से रथ यात्रा में उपस्थित श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
खिरनीगेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को क्षमा वाणी पर्व पर आयोजित धर्म सभा में आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा कि विश्व के इतिहास में यह पहला पर्व है, जिसमें शुभकामना, बधाई, उपहार न देकर सभी जीवों से जाने-अनजाने में किए गए समस्त अपराधों के लिए क्षमा याचना की जाती है। क्षमा करने और क्षमा मांगने के लिए विशाल हृदय की आवश्यकता होती है। आज के दिन एक-दूसरे से क्षमा मांगकर मन की कलुषता को दूर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मानवता जिन गुणों से समृद्ध होती है, उनमें क्षमा प्रमुख और महत्वपूर्ण है। क्षमा को सभी धर्मों और संप्रदायों में श्रेष्ठ गुण करार दिया गया है। जैन संप्रदाय में इसके लिए एक विशेष दिन का आयोजन क्षमा वाणी के रूप में किया जाता है। जीवन में जब भी कोई छोटी-बड़ी परेशानी आती है, तब व्यक्ति अपने मूल स्वभाव को छोड़कर पतन के रास्ते पर चल पड़ता है, जो कि सही नहीं है। हर व्यक्ति को अपना आत्मचिंतन करने के पश्चात सत्य रास्ता ही अपनाना चाहिए।
प्रात: श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत से बैंडबाजों के साथ रथ यात्रा निकाली गई। मुख्य पात्रों के चयन में सौधर्म इंद्र, सारथी विजय कुमार जैन, पारस जैन परिवार, इंद्र बनने का सौभाग्य संजय जैन, पंकज जैन परिवार, महेंद्र कुमार जैन, सौरभ पांड्या, लवनीश जैन, खजांची शीतल जैन, शशांक जैन, संजीव जैन, भारत जैन पाटनी परिवार को मंगल आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रथ यात्रा बाग वाले मंदिर से खिरनीगेट, आगरा रोड, सराय मानसिंह, बजरिया होते हुए बड़े मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन, प्रद्युम्न कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, विजय कुमार जैन, अतुल जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मयंक जैन, बिजेंद्र कुमार जैन, नितिन जैन, ज्ञानेंद्र कुमार जैन, राजा जैन, राजीव पाटनी, कैलाश चंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन, शैलेंद्र कुमार जैन, घनश्यामदास जैन, मोहित जैन, कुणाल जैन, अंकुर जैन, अनिल कुमार जैन, अजय कुमार जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।