फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 26 Jul 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
श्री खेरेश्वर धाम मंदिर में महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी के चलते सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय हर-हर, बम-बम के जयघोष से गूंज उठे। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, फूल, बेलपत्र, धतूरा, इत्र, भांग एवं अक्षत चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। गर्मी एवं उमस भी भक्तों के उत्साह को कम न कर सकी। शाम को महाआरती हुई। प्रमुख मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं, शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे से ही भक्तों का पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। खेरश्वरधाम मंदिर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। भक्तों ने रुद्राभिषेक, शिव चालीसा के पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान किया और प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया। देर शाम तक यहां भक्तों की भीड़ रही। मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह, गेहराज सिंह, ऋषिओम शर्मा एवं सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अचल ताल स्थित अचलेश्वर धाम मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही बाबा के दर्शनों को भक्तों की कतार लगी रही। महिलाओं ने यहां भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना के कन्होई गांव स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम एवं अतरौली के बिजौली के पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत देहात क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed