फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

‘देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम ’

Mon, 18 Jul 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन को संबोधित करते क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम। - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन रामघाट रोड स्थित पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सभागार में हुआ। मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हमें देश हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के गीत ‘देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम ’ को साकार करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें स्वेच्छा से युवा वर्ग को आगे बढ़ाते हुए संगठन का दायित्व सौंपना चाहिए, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संरक्षक की भूमिका में रहना चाहिए । अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री शंकरलाल, प्रदेश मंत्री देव वर्मा, विभाग प्रमुख अजय कुमार अग्रवाल की देखरेख में सतीश बाबू जादौन को अध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा, संगीता सिंह एवं अर्जुन पालीवाल को उपाध्यक्ष, सुशील कुमार को जिला मंत्री, प्रेमचंद, मोहम्मद शाबिर, ममता वर्मा को उपमंत्री, रवेंद्र कुमार वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष, रवि कुमार सिंह को कार्यालय मंत्री, अनिल कुमार शर्मा को प्रचार मंत्री, आलोक शर्मा, नसरूद्दीन, भूपेश शर्मा, हर्षप्रीत, मनोज शर्मा, मुकुल गर्ग को सदस्य, प्रदीप शर्मा, बसंतलाल गुप्ता, विनोद शर्मा को विशेष आमंत्रित नामित किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed