{"_id":"627d674888c4c05ae43ce606","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali291402858","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए की बैठक में 48 वाहनों के परमिट पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए की बैठक में 48 वाहनों के परमिट पर लगी मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक हुई, जिसमें सवारी गाड़ियों और स्कूल बसों के परमिट की स्वीकृति प्रदान की गई।
आरटीओ प्रशासन केडी सिंह गौर ने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा जिले से तीन स्टेज कैरिज रूटों पर (मंजिली वाहन परमिट) 10 आवेदन मिले। स्कूल वाहनों के परमिट के लिए 16, हस्तांतरण के 14 आवेदन, परमिट धारक के आश्रित, उत्तराधिकारी को परमिट हस्तांतरण करने के आठ आवेदन मिले। इस तरह कुल 48 वाहनों के परमिट पर अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने परमिट हस्तांतरण के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे, उन्हें स्वीकृत किया गया है। बस यूनियनों के पदाधिकारी एवं बस ऑपरेटर ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका समाधान कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएम सेल्वा कुमारी जे., उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा जयशंकर तिवारी, सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण केडी सिंह गौर, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन फरीदउद्दीन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमिताभ चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एटा हेमचंद्र गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हाथरस लालाराम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) कासगंज राजेश राजपूत आदि मौजूद रहे।