फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नरेश । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला पुल के नीचे शुक्रवार को गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे तीन युवक बरौला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में 32 वर्षीय नरेश पुत्र मुन्ना लाल निवासी नगला बरौला बाईपास रोड व 25 वर्षीय अक्का पुत्र स्व. लाल मोहम्मद निवासी आलमबाग, सिविल लाइंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 25 वर्षीय नसीम पुत्र हनीफ निवासी बरौला-जाफराबाद, बन्नादेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। नसीम को जेएन मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोमती एक्सप्रेस के पायलट अनिल कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी रेलवे स्टेशन पर दी। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर सीएस तोमर व जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी सुभाष सिंह कठेरिया के अनुसार, जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर तीनों की पहचान हो सकी है। उधर, हादसे की जानकारी पर नरेश व अक्का के परिजन भी आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। नरेश तीन बच्चों के पिता थे और ट्रक चालक थे। अविवाहित अक्का ताला कारखाने में मजदूरी करते थे। घायल नसीम ऑटो चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed