{"_id":"61b10681fba5fa05fe6f8b15","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2800946134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बैंक कर्मी के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बैंक कर्मी के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
सासनीगेट के सराय पीतांबर में मकान से हुई चोरी के बाद फैला पड़ा सामान ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनीगेट के सराय पीतांबर में बैंक कर्मी के सूने घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार बीमार बच्चे को लेकर अस्पताल में था।
सराय पीतांबर निवासी बंटी उर्फ मदन लाल पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारी हैं। सोमवार रात उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसका शहर के ही निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। घर में ताला लटका था। जिसका चोरों ने फायदा उठाया और घर के ताले चटका डाले। माल समेट कर फरार हो गए। बुधवार सुबह बंटी उर्फ मदनलाल किसी काम से घर पहुंचे तो मेन गेट के साथ ही कमरे, सेफ आदि के ताले टूटे मिले और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। यह देख बैंक कर्मी के होश उड़ गए। शोर-शराबे पर पड़ोसियों के अलावा इलाका पुलिस भी आ गई।
पीड़ित के अनुसार चोर सेफ में रखी करीब एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए हैं। बेटे की बीमारी से परिजन पहले से ही परेशान थे अब चोरी की घटना ने उनकी परेशानी को और भी बढ़ा दिया है। सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश की जा रही है।