फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः एनजीओ के भरोसे लौट रही आंखों की रोशनी

Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलीगढ़ मंडल में अंधता निवारण कार्यक्रम गैर सरकारी संगठनों के भरोसे चल रहा है। वर्ष 2021 में अलीगढ़ मंडल को 55380 मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य मिला था। अभी तक मात्र 4505 ऑपरेशन ही हुए हैं। अलीगढ़ में अक्तूबर तक कुल 2617 ऑपरेशन हुए हैं। राजकीय अस्पतालों में ऑपरेशन की संख्या मात्र 298 हैं। शेष ऑपरेशन स्वैच्छिक संस्थाओं एवं निजी चिकित्सकों द्वारा किए गए हैं। इस पर एडी हेल्थ ने अलीगढ़, हाथरस एवं एटा के सीएमओ को चेतावनी दी है। कासगंज जनपद के सरकारी अस्पताल में नेत्र सर्जन ही नहीं हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद में मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होता है। कोरोना काल में दोनों अस्पताल कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित कर दिए गए थे। अब जब कोरोना के केस लगभग बंद हो गए हैं, इसके बावजूद राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है लेकिन मोतियाबिंद के ऑपरेशन में तेजी नहीं आई है। सर्दी के मौसम को ऑपरेशन के लिए अच्छा समय माना जाता है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन का कहना है कि दवाइयों की कमी की वजह से ऑपरेशन नहीं हो रहे थे। अब दवाइयों की आपूर्ति हो रही है। जल्द ही ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। पं. दीनदयाल अस्पताल में मुश्किल से 15-20 ऑपरेशन हुए हैं।
विज्ञापन

---
राष्ट्रीयता अंधता निवारण कार्यक्रम लक्ष्य से बेहद दूर है। अलीगढ़, हाथरस एवं एटा के सीएमओ को चेतावनी दी गई है। पूछा गया है कि क्यों न आपके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। राष्ट्रीय कार्यक्रम में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके उपाध्याय, एडी हेल्थ, अलीगढ़ मंडल
जिलेवार अंधता निवारण कार्यक्रम की स्थिति
जनपद लक्ष्य कुल ऑपरेशन सरकारी अस्पताल एनजीओ निजी चिकित्सक
अलीगढ़ 30886 2617 298 728 1591
एटा 9054 616 33 240 343
कासगंज 7393 547 0 455 92
हाथरस 8049 728 0 206 522
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed