फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः शहर को गंदा करने वालों पर नगर निगम कसेगा शिकंजा

Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शहर को गंदा करने वालों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। कूड़ा उठने के बाद सड़क को गंदा करने वाले घर, दुकान और प्रतिष्ठानों का रोजाना चालान होगा। महापौर मो. फुरकान ने सोमवार को नगर निगम की सफाई, कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनाने के लिए जवाहर भवन में स्वच्छता निरीक्षकों व सैनिटरी सुपरवाइजर के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कूड़ा उठाने के बाद नागरिकों द्वारा दोबारा कूड़ा डालने पर चिंता जताई। महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा पूरी निष्ठा से सफाई की जाती है, लेकिन घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों का कूड़ा सड़क व नाले-नालियों के किनारे फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए हमें अपनी सोच को स्मार्ट बनाना होगा। उसके बाद ही अलीगढ़ स्वच्छ और स्मार्ट बनेगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने सभी सफाई निरीक्षकों एवं सुपरवाइजर को शहर को गंदा कर छवि खराब करने वालों पर रोजाना चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एटूजेड को निर्देशित किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सुबह 11 बजे तक मुख्य मार्गों का कूड़ा उठ जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed