फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः मायावती की माता के निधन पर बसपाइयों में शोक की लहर

Sun, 14 Nov 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माताजी रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही बसपाइयों मेें शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह व मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि बहनजी की माताजी के निधन से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गम में है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि वर्ष 2007 में भी जब बहुजन समाज पार्टी सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही थी और तब बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के निधन से बहन जी को गहरा धक्का लगा था। इन विपरीत परिस्थितियों से लड़कर उन्होंने पार्टी को संभाला। आज जब विधानसभा चुनाव सिर पर है और पार्टी सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही है, तब बहन जी के सामने फिर से उसी तरह की विपरीत परिस्थिति है। पार्टी के सभी पदाधिकारी रविवार को दिल्ली जाकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। अलीगढ़ में भी शोक सभा आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed