फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः दुग्धाभिषेक कर गंगा उत्सव का आगाज, दीपों से जगमगाए घाट

Tue, 02 Nov 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सांकरा गंगा घाट पर हुई आरती। - फोटो : GANGIRI
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गंगा को स्वच्छ एवं अविरल रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष इसी क्रम में गंगा किनारे बसे ग्रामों में पूरे प्रदेश में भव्य गंगा यात्रा का आयोजन कर विकास से छूटे ग्रामों में विकास कार्य कराए गए। पात्र व्यक्तियों को अंतरविभागीय समन्वय कर शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया गया था। उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर मां गंगा की गोद में बसे इन ग्रामों में तीन दिवसीय गंगा उत्सव का आयोजन प्रदेश सरकार द्वारा कराया जा रहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिवाकर कुमार वशिष्ठ बताया कि गंगा उत्सव.2021 के तहत जनपद के गंगा किनारे स्थित सभी आठ गांवों गोपालपुर, नगला अलिया, टोडरपुर, हामिदपुर, दीनापुर, हारुनपुर कला, सिसई एवं सांकरा में मशाल जुलूस, दुग्धाभिषेक, भव्य गंगा आरती एवं दीपदान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गंगा घाटों पर बनाए गए मेरी गंगा मेरी शान सेल्फी प्वाइंट का युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। संचालन गंगा संरक्षण समिति के सदस्य ज्ञानेश शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बरगद का पौधा लगाया
अलीगढ़। गंगा उत्सव 2021 के अवसर पर जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा अपर गंग नहर कासिमपुर स्थित अरण्य विहार में बरगद का पौधा लगाकर पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कासिमपुर गांव के बच्चों को गंगा स्वच्छता अभियान की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिवाकर कुमार वशिष्ठ, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहले गंगा चौपाल फिर गंगा आरती
सोमवार को थाना दादों के सांकरा स्थित भगवान सिंह इंटर कॉलेज में ग्राम प्रधान सुषमा देवी यादव के नेतृत्व में गंगा चौपाल का आयोजन किया गया। गंगा चौपाल में मंत्री संदीप सिंह ने सभी आशाओं व ग्रामीणों को गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उसके बाद सांकरा गंगा घाट पर पहुंच कर गंगा की आरती की और सभी ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। उसके बाद 5100 दीप गंगा घाट पर जला कर दीपोत्सव मनाया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुषमा यादव ने की और संचालन विनय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांकरा को पर्यटन स्थल बनाओ मुहिम के तहत सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति रजि के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में 11 सूत्री ज्ञापन मंत्री संदीप सिह को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान दिनेश यादव, नरेश यादव, मनोज गुप्त, हरिओम शंकर गुप्ता, ओमपाल यादव, भरत सिंह राजपूत, पवन वर्मा, कैलाश बघेल, ज्ञानेश शर्मा, अशोक कुमार, अमित कुमार, सोहम यादव, राकेश यादव लोग मौजूद रहे। संवाद
क्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed